![]()
.
जिले में तंबाकू सेवन और विक्रय पर रोक के लिए प्रशासन ने मोर्चा खोल दिया है। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पिपरिया क्षेत्र में चलाए गए विशेष जांच अभियान में 24 चालान काटे गए।
अभियान के दौरान कोटपा 2003 के धारा 4 सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध और धारा 6 नाबालिगों को तंबाकू बिक्री निषेध के उल्लंघन पर चालान किए गए। जांच टीम ने पान दुकानों, थोक किराना दुकानों और तंबाकू विक्रेताओं को नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी। टीम ने लोगों को तंबाकू सेवन के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में बताया और कोटपा नियमों की जानकारी दी। दुकानदारों को कहा गया कि अगली बार उल्लंघन पर सीधी कानूनी कार्रवाई होगी। साथ ही पंपलेट्स और जन-जागरूकता सामग्री का वितरण भी किया गया।
लक्ष्य- जिला पूरी तरह तंबाकू मुक्त बने: एंटीसीपी की जिला नोडल अधिकारी डॉ. रोशनी पटेल ने कहा कि हमारा लक्ष्य कवर्धा जिले को पूरी तरह तंबाकू मुक्त बनाना है। अभियान का नेतृत्व डॉ. रोशनी पटेल और डॉ. योगेश पैकरा ने किया। संयुक्त टीम में श्रम विभाग, पुलिस, जनपद पंचायत पिपरिया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल रहे।
<
