Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 24 चोरियां करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार:निर्माणाधीन-मकानों को बनाता निशाना, सस्ती छड़-सीमेंट का लालच देकर करता वारदात; 32 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद
Breaking News

24 चोरियां करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार:निर्माणाधीन-मकानों को बनाता निशाना, सस्ती छड़-सीमेंट का लालच देकर करता वारदात; 32 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद

By adminMay 8, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 1 2026 05 08t210605651 1778254613
छत्तीसगढ़ के महासमुंद सहित दुर्ग, धमतरी, जांजगीर-चांपा में कुल 24 चोरियां करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 163 ग्राम सोना, ढ़ाई किलो चांदी के आभूषण, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित कुल 32 लाख 38 हजार 900 रुपए का सामान बरामद किया गया है। चोर बेहद शातिर तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी उन मकानों की रेकी करता था, जहां मकान बन रहा होता था और बिल्डिंग ​मटीरियल बाहर पड़ी रहती थी। और वहां केवल बच्चे या बुजुर्ग मौजूद हों। इसके बाद वह खुद को बिल्डिंग मटीरियल सप्लायर बताकर सस्ती कीमत में छड़ और सीमेंट दिलाने का लालच देता था। बातचीत के बहाने वह घर के अंदर जाता और मौका मिलते ही सोने-चांदी के गहने चोरी कर फरार हो जाता था। पहले देखिए 3 तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला दरअसल, इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बगारपाली निवासी ओमप्रकाश ठाकुर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल 2026 की सुबह उनके घर से करीब 40 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए थे। वाहन चेकिंग में शातिर चोर पकड़ाया घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और संदिग्धों पर नजर रखी। इसी दौरान वाहन चेकिंग के समय पुलिस को एक संदिग्ध युवक पर शक हुआ। पूछताछ में आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंचराम उर्फ पंचु निषाद (38 वर्ष) निवासी ग्राम चंदली, थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय था। वह बेहद शातिर तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी पहले मकानों की रेकी करता था और फिर मौका पाकर घरों से कीमती जेवरात चुरा लेता था। निर्माण सामग्री का झांसा देकर गहनों पर करता था हाथ साफ पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी उन घरों को निशाना बनाता था, जहां मकान निर्माण कार्य चल रहा होता था और बाहर ईंट, गिट्टी या दूसरी निर्माण सामग्री पड़ी रहती थी। वह खासतौर पर ऐसे घर चुनता था, जहां केवल बच्चे या बुजुर्ग मौजूद हों। आरोपी खुद को बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर बताकर सस्ती कीमत में छड़ और सीमेंट दिलाने का लालच देता था। बातचीत के बहाने वह घर के अंदर जाता और मौका मिलते ही सोने-चांदी के गहने चोरी कर फरार हो जाता था। 24 चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपी पुलिस के अनुसार, आरोपी अब तक महासमुंद जिले और अन्य जिलों में कुल 24 चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। उसने दुर्ग जिले के उतई, रंनचिरई, जामगांव, धमतरी के भखारा, अंड़ा, मगरलोड़ और जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़, बिर्रा थाना क्षेत्रों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। चोरी के बाद वह जेवरात को विभिन्न ज्वैलर्स दुकानों में बेच देता था। पुलिस ने पिथौरा के जीएस ज्वैलर्स और भंवरपुर के कैलाश ज्वैलर्स से चोरी के गहने जब्त किए हैं। सरायपाली के तमन्ना ज्वैलर्स और संतोष ज्वैलर्स से आभूषणों की रिकवरी अभी बाकी है। इलाज के बहाने पुलिस हिरासत से फरार हो चुका है आरोपी पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी दुर्ग और जांजगीर-चांपा सहित कई जिलों में चोरी के मामले दर्ज हैं। आरोपी को आदतन अपराधी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वह पहले न्यायिक रिमांड के दौरान इलाज के बहाने पुलिस की हिरासत से फरार भी हो चुका है। पुलिस ने क्या-क्या किया बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे तथा विभिन्न ज्वैलर्स दुकानों से चोरी का सामान जब्त किया है। बरामद सामग्री में शामिल हैं—
विभिन्न प्रकार के सोने के आभूषण – 63.30 ग्राम
कीमत – 25 लाख 52 हजार 200 रुपए
चांदी के आभूषण – 2 किलो 585.94 ग्राम
कीमत – 6 लाख 41 हजार 700 रुपए
मोटरसाइकिल
कीमत – 30 हजार रुपए
मोबाइल फोन
कीमत – 5 हजार रुपए
कुल बरामद संपत्ति
32 लाख 38 हजार 900 रुपए ज्वेलरी कारोबारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में पुलिस का कहना है कि चोरी के जेवर खरीदने वाले कुछ ज्वेलरी कारोबारियों की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है। मामले में आगे जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में 3.23 लाख का अवैध कबाड़ जब्त:4 माजदा वाहनों में लोड मिला, तमनार चौक पर अवैध परिवहन करते पकड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

May 10, 2026

जांजगीर-चांपा में 2.21 लाख की फर्जी चोरी का खुलासा:देनदारों से बचने खुद अलमारी तोड़ी, पैसे छत पर छुपाए, फेक चोरी की कहानी गाढ़ी

May 10, 2026

कवर्धा के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग:लाखों का सामान जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव जांच जारी

May 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069895
Views Today : 43
Views Last 7 days : 341
Views Last 30 days : 3392
Total views : 90949
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.