![]()
कवर्धा बस स्टैंड के पास स्थित न्यू कल्पना रेस्टोरेंट में बीती रात भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में रेस्टोरेंट मालिक को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव बताया जा रहा है। यह घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे हुई। स्थानीय निवासियों ने रेस्टोरेंट से धुआं निकलते देखा और तत्काल रेस्टोरेंट मालिक को सूचना दी। मालिक मौके पर पहुंचे और शटर खोला तो पाया कि आग अंदर बुरी तरह फैल चुकी थी। तस्वीरों में देखिये भीषण आग दमकल के आने तक लाखों का सामान जल चूका था तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन उनके पहुंचने तक स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक रेस्टोरेंट में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो चुका था। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। मामले की जांच शुरू आग की लपटों के कारण संस्थान मालिक खाने-पीने का सामान, कोल्ड्रिंक्स, बेकरी उत्पाद, फर्नीचर, काउंटर और फ्रिज जैसी कोई भी सामग्री बाहर नहीं निकाल पाए। इससे भारी नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
<
