Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में 3.23 लाख का अवैध कबाड़ जब्त:4 माजदा वाहनों में लोड मिला, तमनार चौक पर अवैध परिवहन करते पकड़ाया, आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

रायगढ़ में 3.23 लाख का अवैध कबाड़ जब्त:4 माजदा वाहनों में लोड मिला, तमनार चौक पर अवैध परिवहन करते पकड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

By adminMay 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
kabaad 1 1778403356
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



kabaad 1 1778403356
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में अवैध कबाड़ का कारोबार अब भी जारी है। जिसे लेकर पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। जहां पुलिस ने तमनार चौक पर अवैध कबाड़ परिवहन करते 4 माजदा वाहनों को पकड़ा है। जिसमें 3 लाख 23 हजार 800 रुपये का अवैध कबाड़ लोड था। पुलिस ने वाहन समेत 31 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को पूंजीपथरा पुलिस के द्वारा तमनार चौक पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि धरमजयगढ़-घरघोड़ा क्षेत्र से अलग-अलग वाहनों में कबाड़ लोड कर पूंजीपथरा की ओर लाया जा रहा है। ऐसे में पुलिस को चार माजदा वाहन आते नजर आया, जिसे पुलिस ने रोका और जांच की। जिसमें भारी मात्रा में कबाड़ समान लोड मिला। जांच में चालक पुरूषोत्तम यादव 30 साल निवासी धरमजयगढ़ के वाहन में करीब 3 टन 700 किलो लोहा और टीना कबाड़ लोड मिला। इसके बाद माजदा छः चक्का वाहन के चालक दीपक राम मांझी 23 साल निवासी पालीडीह पत्थलगांव के वाहन में करीब 4 टन कबाड़ लोड मिला। इसी तरह चालक पुनवा राम नौरंग 50 साल निवासी कुटराबोर जिला सक्ती के माजदा वाहन में 3 टन लोहा व टीना कबाड़ पाया गया। चालक किशना सतनामी 26 साल नंदेलीभांठा सक्ती जिला के माजदा वाहन में 4 टन कबाड़ लोड मिला।
कबाड़ संबंधी दस्तावेज नहीं मिला
चारों वाहन चालकों से कबाड़ परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई भी चालक दस्तावेज पेश नहीं कर सका। ऐसे में चोरी व संदिग्ध संपत्ति होने के संदेह पर सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 35(क)(ड) BNS व 303(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने 3 लाख 23 हजार 800 रुपये के 14 टन 700 किलो कबाड़ व वाहन समेत 31 लाख 23 हजार 800 रुपये की संपत्ति जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अवैध काराबोर में संलिप्त व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरी के माल, अवैध कबाड़ कारोबार और संदिग्ध संपत्ति के परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उद्योगों, व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। 4 वाहनों समेत अवैध कबाड़ जब्त करते हुए आरोपी चालको को गिरफ्तार किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पंडरिया में छात्राओं के लिए दो नई बस सेवाएं:अब कुल 10 रूटों पर मिलेंगी निःशुल्क परिवहन सुविधाएं, दूर-दराज गांवों से कॉलेज पहुंचना होगा आसान

May 13, 2026

बैगा-समुदाय ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के खिलाफ खोला मोर्चा:कलेक्ट्रेट पहुंचकर 55 संदिग्ध नामों की जांच की मांग, समाज ने आंदोलन की दी चेतावनी

May 13, 2026

कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने छोड़ा प्रोटोकॉल:प्रधानमंत्री की अपील के बाद लिया फैसला, बोले—राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना समय की जरूरत

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070313
Views Today : 255
Views Last 7 days : 866
Views Last 30 days : 3585
Total views : 91557
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.