टॉप न्यूज़
24 घंटे में रुक-रुक कर 2.3 मिमी ही बरसे बादल

![]()
भास्कर न्यूज | बालोद गुरुवार को जिले में सिर्फ 2.3 मिमी औसत बारिश हुई। बालोद तहसील में 1.6 मिमी, गुरूर में 4.3, डौंडी में 8.6, डौंडीलोहारा में 1.1, अर्जुंदा में 0.3 मिमी पानी गिरा। जबकि गुंडरदेही मार्रींबंगला देवरी तहसील में सूखे के हालात रहे। बालोद शहर में दोपहर 1 से 3 बजे के बीच रुक-रुककर हल्की बारिश हुई। हालांकि गर्मी व उमस से राहत नहीं मिल पाई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका चक्रवात सक्रिय होने से शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश होने से गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
Source link




