टॉप न्यूज़

शिक्षक ने 35 छात्राओं को बांधी राखी, 'बेटी पढ़ाओ' संदेश:15 साल से दे रहे उपहार, स्कूल की दर्ज संख्या 24 से 61 हुई




रक्षाबंधन के मौके पर कोंडागांव जिले के बुनागांव जनपद प्राथमिक शाला के शिक्षक सूरज नेताम ने बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठी पहल की। उन्होंने स्कूल की सभी 35 छात्राओं को राखी और मिठाई दी। इसके जरिए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में ‘बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया। शिक्षक सूरज नेताम पिछले करीब 15 साल से ग्रामीण बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने के लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। वे दीपावली, रक्षाबंधन, स्थानीय मेले और दूसरे खास मौकों पर अपने खर्च से बच्चों को नकद राशि, पेन, कॉपी, टाई, बेल्ट, कपड़े और दूसरी चीजें देते हैं। उनका मकसद बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करना और पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना है। उनकी मेहनत का असर स्कूल में बच्चों की संख्या पर भी दिखाई दिया है। इससे पहले जिस स्कूल में उनकी पदस्थापना थी, वहां बच्चों की संख्या 12 से बढ़कर 76 हो गई थी। तीन साल पहले जब सूरज नेताम की बुनागांव स्कूल में पदस्थापना हुई थी, तब स्कूल में 24 बच्चे दर्ज थे। इनमें सिर्फ 10-11 बालिकाएं ही नियमित रूप से स्कूल आती थीं। शिक्षक के प्रयासों के बाद दूसरे साल बच्चों की संख्या 35 और तीसरे साल 45 हो गई। इस सत्र में स्कूल में कुल 61 बच्चे दर्ज हैं, जिनमें 35 बालिकाएं हैं। यानी अब स्कूल में लड़कियों की संख्या आधे से ज्यादा है। शिक्षक सूरज नेताम के मार्गदर्शन में क्षेत्र की कई छात्राओं का नवोदय विद्यालय, एकलव्य, प्रयास और दूसरे अच्छे शैक्षणिक संस्थानों में चयन हुआ है। बोर्ड परीक्षाओं में भी छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कई छात्राओं ने जिला स्तर की टॉप-10 सूची में जगह बनाई है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button