Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 20th installment of Mahatari Vandan Yojana released | महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त जारी: सीएम साय ने खातों में 1-1 हजार रुपये भेजे, मंत्री गजेन्द्र यादव बोले- योजना से महिलाओं को मदद – durg-bhilai News
Breaking News

20th installment of Mahatari Vandan Yojana released | महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त जारी: सीएम साय ने खातों में 1-1 हजार रुपये भेजे, मंत्री गजेन्द्र यादव बोले- योजना से महिलाओं को मदद – durg-bhilai News

By adminOctober 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
8481647c e162 44f1 ab72 e3fdd2d3af281759593610168 1759601400
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



8481647c e162 44f1 ab72 e3fdd2d3af281759593610168 1759601400

छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 1-1 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए हैं।

.

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के दर्शन के बाद हितग्राही महिलाओं के खातों में राशि हस्तांतरित करने की प्रक्रिया का प्रतीकात्मक उद्घाटन किया।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

मंत्री यादव ने बताया कि मोदी सरकार की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के तहत जनता को उसकी अपेक्षाओं के अनुरूप लाभ मिल रहा है। उन्होंने जोर दिया कि महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है और यह योजना उन्हें मासिक आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, जिससे वे अपनी छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजना महत्वपूर्ण

यादव ने इस योजना को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने जन-धन खाते, उज्ज्वला योजना से गैस सिलेंडर, महिला के नाम राशनकार्ड और महतारी वंदन योजना जैसी विभिन्न पहलों का उल्लेख किया, जो सामूहिक रूप से महिलाओं को सशक्त बनाती हैं।

मंत्री यादव ने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार सर्वांगीण विकास के लिए सभी क्षेत्रों में सक्रिय है। बीते वर्ष से शुरू हुई महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 20 किस्तें लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की जा चुकी हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के जीवन में स्थायी आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना है।

इसके अलावा, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने एयरपोर्ट पर उनका सौजन्य भेंट कर स्वागत किया। मंत्री यादव ने कहा कि बस्तर दशहरा जैसे सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों में केंद्रीय नेतृत्व की उपस्थिति प्रदेशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने यह भी बताया कि सहकारिता क्षेत्र में नई पहल और ग्रामीण आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्य लगातार प्रगति कर रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

Kawardha Student Beaten Over Pond Digging Protest

April 21, 2026

रायपुर निगम में 69 जमीनों की फाइलें गायब:पूर्व मेयर ढेबर बोले-100 करोड़ से ज्यादा का घोटाला हुआ, इसकी EOW जांच होनी चाहिए

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068228
Views Today : 101
Views Last 7 days : 1073
Views Last 30 days : 4174
Total views : 89184
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.