Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 20th accused in heroin smuggling racket arrested | हेरोइन तस्करी रैकेट का 20वां आरोपी गिरफ्तार: पंजाब से चिट्टा की तस्करी कर दुर्ग-भिलाई में वॉट्सएप ग्रुप बनाकर करते थे सौदा, पैसे का ऑनलाइन ट्रांजक्शन – durg-bhilai News
Breaking News

20th accused in heroin smuggling racket arrested | हेरोइन तस्करी रैकेट का 20वां आरोपी गिरफ्तार: पंजाब से चिट्टा की तस्करी कर दुर्ग-भिलाई में वॉट्सएप ग्रुप बनाकर करते थे सौदा, पैसे का ऑनलाइन ट्रांजक्शन – durg-bhilai News

By adminSeptember 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 09 29 at 42609 pm 1759147331
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले में पंजाब से हेराइन (चिट्टा) की तस्करी कर खरीदी-बिक्री करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने सोमवार को गिरोह के 20वें आरोपी आयुष बंसल, हाउसिंग बोर्ड जामुल को गिरफ्तार किया।

.

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। पुलिस गिरफ्तार हुए इन आरोपियों की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि हम इस पूरे चैनल को जड़ से खत्म करेंगे।

सोमवार को पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

सोमवार को पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

सोशल मीडिया पर फैला कारोबार, पुलिस ने जब्त किया मोबाइल पुलिस की गिरफ्त में आरोपियों पर सख्ती की जा रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे पंजाब से मंगाए गए चिट्टा की खरीदी बिक्री के लिए वाट्सएप पर ग्रुप बनाया हुआ था। इसी ग्रुप में ही सभी ग्राहकों से खरीदी-बिक्री तय होती थी। वहीं हेरोइन की कहां सप्लाई करनी है इसके लिए वॉट्सएप कॉल किया जाता था।

इधर भुगतान के लिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को ही प्राथमिकता दी जाती थी। जरूरत के हिसाब से नगद भी भुगतान लिया जाता था। पुलिस ने इस अपराध में नशे की सप्लाई चेन को संचालित करने में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल को भी आरोपी से जब्त किया है। पंजाब से जुड़े इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं।

ऑपरेशन विश्वास के तहत अब तक 20 गिरफ्तार दुर्ग जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने विशेष अभियान “विश्वास” चलाने के निर्देश दिए हैं। थाना मोहन नगर पुलिस और एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी के साथ अब तक इस बड़े नशा तस्करी रैकेट में कुल 20 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपी संगठित तरीके से पंजाब से चिट्टा (हेरोइन) की अवैध खेप मंगाकर दुर्ग-भिलाई तक सप्लाई करते थे।

सबकी अलग-अलग जिम्मेदारी पुलिस की जांच में सामने आया है कि नशे के व्यापार में शामिल ये सभी आरोपी एक-दूसरे के निरंतर संपर्क में रहकर योजनाबद्ध तरीके से नशे की खरीद-फरोख्त करते थे। इस गैंग के सदस्य संगठित होकर हेरोइन लाने, बांटने और बेचने का काम करते थे। हर सदस्य की जिम्मेदारी पहले से ही तय होती थी। सभी अपने हिस्से का काम करते थे। पुलिस को संदेह है कि अभी और भी आरोपी इस नेटवर्क में शामिल हैं। उनकी पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राजनांदगांव में 44 डिग्री पहुंचा पारा, कई शहरों में लू जैसे हालात; IMD का येलो अलर्ट जारी

April 19, 2026

छत्तीसगढ़ में मतांतरण कानून पर विवाद, ईसाई समाज ने कड़े दंड प्रावधानों के खिलाफ खटखटाया HC का दरवाजा

April 19, 2026

‘वो आएगी तभी उतरूंगा…वरना’, टावर पर चढ़े आशिक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका को बुलाने की जिद में बना ‘शोले’ का हीरो

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067840
Views Today : 11
Views Last 7 days : 943
Views Last 30 days : 4029
Total views : 88776
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.