Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 20% more admissions in engineering, skill development centers in all development blocks of Bastar | बदलाव: इंजीनियरिंग में 20% ज्यादा एडमिशन, बस्तर के सभी विकासखंड में स्किल डेवलपमेंट सेंटर – Raipur News
Breaking News

20% more admissions in engineering, skill development centers in all development blocks of Bastar | बदलाव: इंजीनियरिंग में 20% ज्यादा एडमिशन, बस्तर के सभी विकासखंड में स्किल डेवलपमेंट सेंटर – Raipur News

By adminDecember 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 11 1 1766617122
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 11 1 1766617122

इस साल छत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में पिछले वर्षों की तुलना में 20 प्रतिशत ज़्यादा एडमिशन हुए हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बताया कि आईआईटी की तर्ज पर शासकीय पॉलिटेक्निक संस्थाओं और शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों

.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों और नवाचार आधारित पहल के कारण छत्तीसगढ़ तेजी से स्किल और स्टार्टअप का नया हब बन रहा है। प्रदेश में वर्तमान में 29 इंजीनियरिंग कॉलेज, 53 पॉलिटेक्निक और 101 फार्मेसी संस्थान संचालित हैं।

इनमें लगभग 60 हजार छात्र-छात्राएँ हैं। युवाओं की बदलती ज़रूरतों को देखते हुए रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल, 5-जी जैसे पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। राज्य में आई-हब बनाने के लिए छत्तीसगढ़ तकनीकी शिक्षा व रोज़गार विभाग और आई-हब गुजरात के साथ एमओयू हुआ है। शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय रायपुर में आई-हब की स्थापना होगी।

प्रदेश स्तरीय रोज़गार मेला जल्द, 15 हजार को नौकरी का लक्ष्य

रोज़गार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बताया कि युवाओं के लिए जल्द ही प्रदेश स्तरीय रोज़गार मेले का आयोजन किया जाएगा। कई प्रमुख निजी कंपनियाँ आएंगी, इसमें 15 हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए करीब 50 हजार युवाओं ने पंजीयन कराया है। जल्द ही रोज़गार मेले की तारीख घोषित की जाएगी।

बस्तर के हर ब्लॉक में स्किल डेवलपमेंट सेंटर

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि बस्तर संभाग के प्रत्येक विकासखंड में स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोले जाएंगे, ताकि स्थानीय युवाओं को उनके क्षेत्र में ही रोज़गारोन्मुख प्रशिक्षण मिल सके। इसके लिए सरकार ने वित्तीय प्रावधान भी किया है। नक्सल प्रभावित इलाकों में युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आवासीय प्रशिक्षण, लाइवलीहुड कॉलेज और विशेष योजनाएँ लागू की जा रही हैं।

आईटीआई में ड्रोन टेक्नीशियन जैसे नए ट्रेड शुरू

तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बताया कि राज्य के आईटीआई में 100 से अधिक नए ट्रेडों का चिन्हांकन किया गया, जिनमें 16 दीर्घ अवधि एवं 91 लघु अवधि ट्रेड शामिल हैं। वर्ष 2024-25 में 13 आईटीआई में 10 नवीन ट्रेड जैसे ड्रोन टेक्नीशियन, 5जी नेटवर्क टेक्नीशियन, 3डी प्रिंटिंग, फूड प्रोसेसिंग आदि शुरू हैं। पिपरिया (कबीरधाम), कोर्रा (धमतरी), ओरछा (नारायणपुर) एवं कुस्तुरा (जशपुर) में 4 नवीन आईटीआई की स्थापना की गई। इस तरह से आईटीआई की संख्या 197 से बढ़कर 201 हो गई है।

1.35 लाख ने रोज़गार कार्यालय में कराया पंजीयन

राज्य की कई सरकारी नौकरियों में रोज़गार पंजीयन को अनिवार्य किया गया है। इसलिए पंजीयन कराने वाले युवाओं की संख्या बढ़ रही है। वर्ष 2024 में 1412448 ने पंजीयन कराया था। इस साल 30 नवंबर तक की स्थिति में 1547857 ने पंजीयन किया है। इस तरह से पंजीयन कराने वालों की संख्या 1.35 लाख तक बढ़ी है। इसी तरह प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से पिछले साल 5314 को और इस साल 4149 युवाओं को निजी कंपनियों में नौकरी मिली।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अपेक्स बैंक के मैनेजर समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त:5 आउटसोर्स कर्मी भी हटाए;18 करोड़ के गबन में बड़ी कार्रवाई

June 24, 2026

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गरमाया मामला:दंतेवाड़ा विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत,समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

June 24, 2026

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075358
Views Today : 142
Views Last 7 days : 2328
Views Last 30 days : 9987
Total views : 104409
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.