![]()
.
भखारा में नया बस स्टैंड के सामने नगर पंचायत द्वारा बनाए गए अटल परिसर का 9 अक्टूबर को विधायक अजय चन्द्राकर ने फीता काटकर लोकार्पण किया। नया बस स्टैंड के पास 20 लाख रुपए की लागत से अटल परिसर का निर्माण किया गया है। विधायक ने मुक्तिधाम 80 लाख एवं मंडी में शेड लगाने के लिए 16 लाख का शिलान्यास भी किया। इसके बाद सभा को संबोधित किया।
बार-बार छुट्टी लेने वाली इंजीनियर की शिकायत पर विधायक ने नगर पंचायत भखारा की महिला इंजीनियर को चेताया। उन्होंने कहा कि आप हमेशा छुट्टी लेती हैं। यह अंतिम चेतावनी है। काम करना है, तो ढंग से करें, अन्यथा हमेशा के लिए छुट्टी ले लें। सीएमओ संतोष विश्वकर्मा ने प्रतिवेदन पठन किया। विधायक ने कहा कि कुरूद और भखारा में रखी जा रही नींव आने वाले पीढ़ी के लिए मिसाल बनेगा। दोनों ही नगर में वह कोई फर्क नहीं मानते। यहां के नागरिक अब अपने आपको शहरी वातावरण में डाले, कि वह शहर के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि भखारा में लाइवलीहुड कॉलेज खुलेगी। इसके लिए सारे प्रशासकीय औपचारिकताएं पूरी हो गई है। नगर पंचायत के आय का सोर्स बढ़ाने के लिए गार्डन को स्थानांतरित कर व्यवसायिक काम्पलेक्स बनाए। इस अवसर पर नपं अध्यक्ष ज्योति जैन, हरखचंद जैन, पूजा सिन्हा, सतीश जैन, विष्णु साहू, आनंद यदु, रवि सिन्हा, सिंधु बैस, पूर्णिमा साहू, रामगोपाल देवांगन, छत्रपाल बैस, रोशन केला, नेता प्रतिपक्ष अविनाश गौर, रामकृष्ण नेताम, राजू सिन्हा, गौतम जैन आदि उपस्थित थे।
<
