Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 20 IndiGo flights cancelled from Raipur airport | रायपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की 20 उड़ाने रद्द: दिल्ली, मुंबई- गोवा समेत 20 उड़ानें रद्द, 7 हजार से ज्यादा यात्री परेशान; सैकडों यात्री एयरपोर्ट पर रुके – Raipur News
Breaking News

20 IndiGo flights cancelled from Raipur airport | रायपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की 20 उड़ाने रद्द: दिल्ली, मुंबई- गोवा समेत 20 उड़ानें रद्द, 7 हजार से ज्यादा यात्री परेशान; सैकडों यात्री एयरपोर्ट पर रुके – Raipur News

By adminDecember 6, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 9 11764919599 1764995432
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें लगातार रद्द हो रही हैं। शुक्रवार और शनिवार को क्रू स्टाफ और पायलट की कमी के चलते दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, इंदौर, गोवा और कोलकाता समेत करीब 20 उड़ानों को रद्द किया गया। इसके कारण यात्रियों की परेशानी बढ़

.

फ्लाइट कैंसिल होने पर परेशान होते दिखे यात्री। (फाइल फोटो)

फ्लाइट कैंसिल होने पर परेशान होते दिखे यात्री। (फाइल फोटो)

रद्द उड़ानों से 7 हजार से अधिक यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई। दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्रियों में कई ऐसे भी थे, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट पकड़नी थी। सुबह से ही एयरपोर्ट पर तनाव का माहौल बना रहा। लोग इंडिगो के स्टाफ से बहस करते रहे, और कई बार काउंटर पर धक्का-मुक्की तक हुई।

24 घंटे से एयरपोर्ट पर रुके यात्री परेशान

रायपुर से हैदराबाद और चेन्नई जाने वाले 100 से अधिक यात्री 24 घंटे से एयरपोर्ट पर रुके हैं। इनमें किसी को ई-मेल या एसएमएस के माध्यम से सूचना नहीं मिली। एयरपोर्ट पर उन्हें न तो रूम उपलब्ध कराया गया और न ही खाना मिला। यात्रियों को चाय, पानी और नाश्ता खुद खरीदना पड़ा।

शादी समारोह में बैंड ग्रुप का नुकसान

जयपुर में शादी समारोह के लिए जा रहे बैंड ग्रुप के कलाकार सुबह से एयरपोर्ट पर रुके। उन्होंने कहा कि उनकी छह महीने पहले की बुकिंग और दो प्रोग्राम कैंसिल हो गए। उन्होंने लाखों रुपए का नुकसान उठाया, लेकिन इंडिगो की ओर से कोई समाधान नहीं मिला।

फ्लाइट कैंसिल होने पर परेशान होते दिखे यात्री। (फाइल फोटो)

फ्लाइट कैंसिल होने पर परेशान होते दिखे यात्री। (फाइल फोटो)

स्वास्थ्य और बिजनेस यात्रियों की परेशानी

दिल्ली जाने वाली एक महिला यात्री अपने बीमार बेटे से मिलने नहीं पहुंच सकी। मुंबई और कोलकाता से विदेश जाने वाले कई यात्रियों की बिजनेस मीटिंग और इंटरनेशनल कनेक्शन प्रभावित हुए।

यात्रियों ने सरकार पर साधा निशाना

गुस्साए यात्रियों का कहना है कि सरकार ने एयरलाइन कंपनियों को इतनी छूट दी है कि वे अपनी मनमानी कर रही हैं। इंडिगो की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। यात्रियों की मांग है कि रद्द उड़ानों का पूरा रिफंड मिले और अतिरिक्त नुकसान की भरपाई भी कंपनी करे।

फ्लाइट कैंसिल होने पर परेशान होते दिखे यात्री। (फाइल फोटो)

फ्लाइट कैंसिल होने पर परेशान होते दिखे यात्री। (फाइल फोटो)

प्रबंधन ने बनाई मीडिया से दूरी

इंडिगो की फ्लाइट लेट होने की जानकारी एयरपोर्ट पर यात्रियों को क्यों नहीं मिल रही? इसलिए इंडिगो और एयर प्रबंधन के अधिकारियों से दैनिक भास्कर की टीम ने चर्चा करने की कोशिश।

दोनों प्रबंधन पूरे मामले में मीडिया से दूरी बनाते हुए दिखे। एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारी इंडिगो के कर्मचारियों से बात करने की बात बोलकर अपना पल्ला झाड़ लिया। वहीं इंडिगो के कर्मचारी काउंटर से नदारद दिखे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बंदी की संदिग्ध मौत मामला… CCTV फूटेज आया सामने:कोतरा रोड थाना में नहीं हुई मारपीट, पुलिस ने रखा अपना पक्ष, न्यायिक जांच जारी

June 16, 2026

बलौदाबाजार में नकली डीएपी खाद बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़:हरियाणा से लाए 13 बोरी नकली खाद जब्त,नकली,आरोपी पिकअप छोड़कर अंधेरे में फरार

June 16, 2026

लोरमी पानी टंकी का वाल्व लीक,5 लाख लीटर पानी बहा:घरों-सड़कों पर भरा पानी,8 वार्डों में पानी की सप्लाई बाधित,8 हजार लोग प्रभावित,मरम्मत जारी

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074325
Views Today : 833
Views Last 7 days : 5364
Views Last 30 days : 9690
Total views : 101890
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.