कोरबा में मंगलवार रात दो तहसीलदारों के साथ मारपीट की गई है। दीपका और हरदीबाजार के दो तहसीलदारों के साथ 6 युवकों ने मारपीट की है। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। ड्राइवरों से विवाद के बाद युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। मामला कुसमुंडा थाना क्षे
.
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा और हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु आदर्श नगर स्थित राजेश ब्यूटी पार्लर (सेलून) गए थे। उन्हें पटवारी त्रिलोक सोनवानी ने बताया था कि वहां नस और हाथ-पैर दर्द के लिए अच्छी मालिश की जाती है।

पार्लर के बाहर ड्राइवरों से युवकों का विवाद
दोनों तहसीलदार अपनी अलग-अलग काली स्कॉर्पियो गाड़ियों में पार्लर के बाहर पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवक आए और ड्राइवरों के साथ विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर दोनों तहसीलदार दुकान से बाहर आए और युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति और बिगड़ गई।
तहसीलदारों पर हमला, सिर में गंभीर चोटें आईं
लगभग 6 युवकों ने दोनों तहसीलदारों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं इस घटना में दोनों तहसीलदारों को सिर में गंभीर चोटें आई है। जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज सिंह तिवारी तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

चार युवकों को लिया हिरासत में
थाना प्रभारी युवराज सिंह तिवारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
मुख्य आरोपी आदतन अपराधी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कुसमुंडा क्षेत्र के पुनेश, बबन, डिंपल और हितेश सारथी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी हितेश सारथी एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

<
