Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 2 minors sent to juvenile home in Korba | कोरबा में 2 नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया: हथियार लहराते वीडियो वायरल हुआ था, बाल कल्याण समिति ने लिया एक्शन – Korba News
Breaking News

2 minors sent to juvenile home in Korba | कोरबा में 2 नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया: हथियार लहराते वीडियो वायरल हुआ था, बाल कल्याण समिति ने लिया एक्शन – Korba News

By adminDecember 3, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a6cde706 b46a 47e2 9c70 983adf5fedfd 1764741932013
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में दो नाबालिगों का हथियार लहराते हुए युवक को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की एक बस्ती में हुई थी। वीडियो में नाबालिग युवक को जान से मारने और पीटने की धमकी देते हुए दिख रहे थे।

.

वीडियो वायरल होने और मीडिया में खबर आने के बाद बाल कल्याण समिति (CWC) ने मामले का संज्ञान लिया। समिति की एक टीम ने नाबालिगों के घर जाकर उनके परिजनों से बात की। नाबालिगों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है।

जहां उन्हें विशेष संरक्षण में रखा गया है और उनकी देखभाल की जा रही है। बाल कल्याण समिति के सदस्य मनोज ठाकुर ने बताया कि वीडियो वायरल होने और मीडिया में आने के बाद नाबालिगों को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है।

927f3fbf a213 4de5 bd0b 00549201defb 1764741932013

सोशल मीडिया बना मुख्य कारण

उनकी पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था भी की गई है। वर्तमान में नाबालिगों के मारपीट और ऐसी अन्य घटनाओं के पीछे सोशल मीडिया एक मुख्य कारण है। सोशल मीडिया पर छाए रहने या स्टेटस डालने के लिए ऐसी हरकतें की जाती हैं, जो भविष्य के लिए ठीक नहीं हैं।

जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा

इन पर रोक लगाने के लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की मुख्य वजह बच्चों के माता-पिता और स्कूल प्रबंधन की निगरानी में कमी भी हो सकती है। इन सभी को बच्चों पर ध्यान रखने की आवश्यकता है।

साइड देने के विवाद में दो युवकों ने पीटा

कोरबा की कोतवाली पुलिस ने एक युवक पर प्राणघातक हमला और मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। यह घटना पुरानी बस्ती क्षेत्र में हुई, जहां दो युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

घटना में 24 वर्षीय लकी दावड़ा नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके गले और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, यह विवाद गाड़ी खड़ी करने और साइड देने को लेकर शुरू हुआ।

ओवरटेक करने को लेकर विवाद

लकी ने बताया कि वह अपनी एक्टिवा पर जा रहा था और एक जगह रुका था। उसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे। लकी के मुताबिक, रेहान खान और उसका एक साथी एक्टिवा पर आए। सामने खड़ी गाड़ी को ओवरटेक करने को लेकर उन्होंने लकी से कहा, क्या यह तेरे बाप का रोड है, किनारे हट।

6e7f7518 ab26 43e6 9197 138efdfb10f91764678126322 1764745668

जब लकी ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर लात, घूंसे और रॉड से हमला कर दिया। हमले के दौरान आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी लकी की मदद नहीं की।

किसी तरह अपनी जान बचाकर लकी वहां से भागा और कोतवाली थाना पुलिस से शिकायत की। कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले को संज्ञान में लिया है और आगे की जांच पड़ताल के साथ कार्रवाई करने की बात कही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Korba ASI Son Run Over By Bolero, Dies After 6 Days

June 14, 2026

कोयले में मिलावट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार:दीपका कोल माइंस से सप्लाई कोयला लैब टेस्ट में फेल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

June 14, 2026

पेंड्रारोड जेल से ऊंची दीवार फांदकर भागा विचाराधीन कैदी:प्रहरियों ने तुरंत पकड़ा, फरार होने की कोशिश नाकाम, FIR दर्ज कराई

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073953
Views Today : 607
Views Last 7 days : 2180
Views Last 30 days : 6845
Total views : 98644
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.