राजनांदगांव में मधुमक्खियों के हमले में दो की मौत
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बजरंगपुर नवागांव वार्ड में रविवार सुबह खेत में काम कर रहे लोगों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे
.
यह घटना चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र का है। घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे की है, जब वार्ड के निवासी सुशीला देवांगन, पार्वती साहू, माया डोंगरे, सुनीता यादव और सुमित्रा साहू रोज़ की तरह खेत में काम करने पहुंची थीं। बताया गया कि जब महिलाएं खेत में टिफिन निकालकर नाश्ता कर रही थीं, तभी मधुमक्खियों के एक झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
हमले के दौरान पास में ही मौजूद शिव यदु और उनका बेटा भी चपेट में आ गए। मधुमक्खियों के हमले से मौके पर चीख-पुकार मच गई, लेकिन आसपास कोई मदद नहीं मिल सकी।

दो लोगों की मौत, छह घायल घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मधुमक्खियों के झुंड को हटाने के बाद घायलों को किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने शिव यदु और सुशीला देवांगन को मृत घोषित कर दिया, जबकि माया डोंगरे, सुमित्रा साहू, सुनीता यादव, पार्वती साहू और शिव यदु के बेटे का इलाज जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज में जारी है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

वार्ड पार्षद राजा तिवारी ने की पुष्टि नवागांव वार्ड पार्षद राजा तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना दर्दनाक और अप्रत्याशित थी। ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए घायलों को बचाया, वरना और भी बड़ा नुकसान हो सकता था।
<
