![]()
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विकास खंड शिक्षा विभाग में दो खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) की पदस्थापना को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशों की अवहेलना करते हुए वर्तमान बीईओ की ओर से नए नियुक्त प्रभारी को प्रभार नहीं दिया जा
.
हाल ही में, छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय ने हाई स्कूल करहन्नी के प्राचार्य संजय वर्मा को मरवाही विकास खंड शिक्षा विभाग का प्रभारी बीईओ नियुक्त करने का आदेश जारी किया था। यह आदेश कई सप्ताह पहले जारी किया गया था।
हालांकि, वर्तमान विकास खंड शिक्षा अधिकारी आरएन चंद्रा, जिनका मूल पद व्याख्याता का है, वे शासन के इन आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। आरएन चंद्रा की ओर से संजय वर्मा को अभी तक मरवाही शिक्षा विभाग का प्रभार नहीं सौंपा गया है, जो स्पष्ट रूप से शासकीय निर्देशों की अवहेलना है। इस स्थिति के कारण शिक्षा विभाग में अनिश्चितता बनी हुई है और विभागीय कार्यों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
<
