![]()
छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है और आने वाले दो दिनों में भी लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ स्थानों पर अगले दो दिनों के दौरान हीटवेव चल सकती है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और शरीर को हाइड्रेट रखने पर जोर दिया गया है। पिछले 24 घंटे में राज्य का अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 44°C और न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 21°C दर्ज किया गया। इससे साफ है कि दिन में तेज गर्मी है, जबकि रात में तापमान थोड़ा कम रहता है। प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई है। मौसम विभाग के अनुसार कोई सक्रिय सिस्टम नहीं है, इसलिए अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
रायपुर का मौसम राजधानी में आज आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जिससे दिन में तेज गर्मी का अहसास बना रहेगा।
<
