![]()
.
रायपुर रोड स्थित बालाजी होटल एक कमरे में दबिश देकर पुलिस ने डेढ़ दर्जन जुआरियों को पकड़ा। फड़ में लाखों के दांव लगाए जा रहे थे और जुआरियों की महफिल सजी थी। जुआरियों से पुलिस ने 7 लाख 63 हजार रुपए नकद जब्त किया है। साथ ही जुआरियों की एक कार, 9 बाइक और 19 मोबाइल भी जब्त किया गया। जुआरियों में पार्षद पति समेत व्यापारी शामिल हैं। वहीं होटल संचालक फरार है।
बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि रायपुर रोड स्थित बालाजी होटल के एक कमरे में बड़ा फड़ चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने होटल की घेराबंदी की। रात 1.30 बजे पुलिस होटल पहुंची और होटल से बाहर जाने वाले सभी दरवाजों को बंद कर दिया। इसके बाद टीम ने एक कमरे में दबिश दी, जहां जुआरी लाखों रुपए के हारजीत का दांव लगा रहे थे। पुलिस को देखते ही जुआरियों के होश उड़ गए और कमरे में ही भगदड़ मच गई। पुलिस के कमरे में घुसने के बाद जुआरी धक्कामुक्की कर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस कर्मियों ने जुआरियों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने होटल के सभी कमरों की तलाशी ली, लेकिन दूसरे कमरे खाली थे या उनमें बाहर से आए लोग ठहरे थे।
जुआरियों से पुलिस ने 7 लाख 63 हजार रुपए नकद, 19 मोबाइल बरामद किया। वहीं होटल के नीचे जुआरियों की 1 कार और 9 बाइकें भी जब्त की गईं। एक घंटे तक होटल में पुलिस ने कार्रवाई की और जुआरियों को पकड़कर थाने ले गई। वहां सभी जुआरियों के खिलाफ धारा 3(2) 5 जुआ अधिनियम और 111, 112 अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जुआरियों में महासमुंद वार्ड नंबर 11 के पार्षद पति जसमीत सिंह उर्फ बादल मक्कड़ भी शामिल हैं।
पुलिस ने नीरज चंद्राकर पिता ईश्वर, कृष्ण कुमार साहू पिता जेठूराम ,राहुल जैन पिता नरेश, तुषार चौहान पिता मोहन, जितेन्द्र कुमार कुकरेजा पिता धर्मदास, रणवीर सिंह पिता भूपेंद्र सिंह, रिंकू उर्फ़ धर्मेन्द्र जैन, पिता कन्हैया, रवि माहेश्वरी पिता अशोक, अभिषेक पिता गौतम चंद जैन, मेहुल पिता नरेश सूचक, शशांक पिता नरेश जैन, आनंद कामदार पिता बालूलाल, कुणाल चंद्राकर पिता कमलेश, करण पिता अशोक चंद्र चौपड़ा, हितेश चौहान पिता मोहन, जसमीत सिंह उर्फ बादल पिता जसबीर सिंह, विपिन चंद्राकर पिता नारायण, राजेश पोपट पिता धनजी भाई पोपट को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी महासमुंद शहर के रहने वाले है।
आगे भी होगी कार्रवाई : एएसपी प्रतिभा पांडे ने बताया कि बालाजी होटल में जुआ खेलने की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई है। जुआरियों से नकद, मोबादल जब्त किया गया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
होटल बालाजी का संचालक फरार: होटल बालाजी के संचालक फरार है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए एक टीम विशेष टीम गठित की है। होटल में पहले भी कई बार सुर्खियों में रहा है। यहां देर रात तक संदिग्ध बैठकें और गतिविधियां चलती रहती हैं।
<
