छ्त्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक साथ 16 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनपर कुल 48 लाख रुपए का इनाम घोषित है। ये सभी माड़ डिवीजन में सक्रिय थे। एक दिन पहले पर्चा जारी कर कहा था हिंसा का रास्ता छोड़ेंगे, दूसरे दिन हथियार डाल दिए। इधर, पुलिस ने इनके सरें
.
सरेंडर करने वाले 5 नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। इनमें मिलिट्री प्लाटून डिप्टी कमांडर, मिलिट्री सदस्य और ACM रैंक जैसे बड़े कैडर के नक्सली हैं। वहीं 1 पर 5 लांच रुपए का इनाम है। कुछ नक्सली 1-1 लाख के इनामी हैं। सरेंडर करने वालों में महिला नक्सली भी शामिल हैं।
ये 16 नक्सली माड़ डिवीजन, कुतुल एरिया कमेटी और उत्तर ब्यूरो के हैं।
हथियार छोड़ना चाहते हैं नक्सली, 15 अक्टूबर को करेंगे सरेंडर
नक्सलियों के सबसे मजबूत माड़ डिवीजन में सक्रिय नक्सली अब 15 अक्टूबर तक हथियार डालना चाहते हैं। इस कमेटी की सचिव रणिता ने एक पर्चा जारी कर नक्सल संगठन के लीडर सोनू दादा के हथियार डालने वाले निर्णय का समर्थन किया है।

रणिता के पर्चे में लिखा है कि, देश में क्रांतिकारी आंदोलन में जरूरी बदलाव लाने में हमारे CC (सेंट्रल कमेटी मेंबर) विफल रहे हैं। इसका परिणाम यह रहा कि क्रांतिकारी आंदोलन कमजोर हुआ है। आंदोलन में आम जमता की भागीदारी भी कम हुई है। आंदोलन को मजबूत करने और आगे बढ़ाने के कई मौके मिले लेकिन मौकों का इस्तेमाल नहीं कर सके।
बदली हुई परिस्थितियों से मेल नहीं खाने वाले गलत निर्णय के कारण सारी कोशिशें विफल रहीं। इसलिए अब हथियार छोड़कर जनता के साथ मिलकर काम करने का निर्णय लिया है। नक्सली लीडर का कहना है कि पुलिस गतिविधियों को कम करें। इस महीने की 15 तारीख तक हम सरेंडर कर देंगे।
ये हैं हिंसा छोड़ने वाले इनामी नक्सली
- पोदिया मरकाम उर्फ रतन उर्फ फगनू – मिलिट्री प्लाटून का डिप्टी कमांडर, 8 लाख रुपए इनामी
- मनोज दुग्गा उर्फ संकेर उर्फ शंकर उर्फ भारत – मिलिट्री कंपनी सदस्य, 8 लाख रुपए इनामी
- सुमित्रा उर्फ सन्नी कुर्साम- मिलिट्री कंपनी सदस्य, 8 लाख रुपए इनामी
- वनीला फरसा – मिलिट्री कंपनी सदस्य, 8 लाख रुपए इनामी
- गावडे उर्फ दिवाकर – उत्तर ब्यूरो टेक्निकल टीम, डिवीजनल कमेटी सदस्य, 8 लाख रुपए इनामी
- बुधु उर्फ कमलेश उसेंडी- माड़ डिवीजन स्टॉप टीम ACM, 5 लाख रुपए इनामी
- मड्डा कुंजाम उर्फ सोनारू – पार्टी सदस्य, 1 लाख रुपए इनामी
- रवि उर्फ गोपाल वड्डे – पार्टी सदस्य, 1 लाख रुपए इनामी
- कारे कोर्राम – पार्टी सदस्य, 1 लाख रुपए इनामी
…………………………………..
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
हथियार छोड़ना चाहते हैं नक्सली, 15 अक्टूबर को करेंगे सरेंडर:माड़ डिवीजन की सचिव बोली-आंदोलन में बदलाव लाने सेंट्रल कमेटी रही विफल, हम कमजोर हुए

फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सली अब कमजोर हो रहे हैं। नक्सलियों के सबसे मजबूत माड़ डिवीजन में सक्रिय नक्सली अब सरकार के सामने हथियार डालना चाहते हैं। 15 अक्टूबर तक समर्पण करेंगे। इस कमेटी की सचिव रणिता ने एक पर्चा जारी कर नक्सल संगठन के लीडर सोनू दादा के हथियार डालने वाले निर्णय का समर्थन किया है। पढ़ें पूरी खबर…
<
