Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 159 trees and plants were cut down in the name of road, 23 people of Manjhi Sena were arrested. | सड़क के नाम पर जंगल से 159 पेड़-पौधों को काटा, मांझी सेना के 23 लोग गिरफ्तार – Mahasamund News
Breaking News

159 trees and plants were cut down in the name of road, 23 people of Manjhi Sena were arrested. | सड़क के नाम पर जंगल से 159 पेड़-पौधों को काटा, मांझी सेना के 23 लोग गिरफ्तार – Mahasamund News

By adminOctober 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
16 176183628269037cfac1cd8 msd31
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



16 176183628269037cfac1cd8 msd31

.

वन विकास निगम के सिरपुर परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 80 में 159 पेड़ों की अवैध कटाई आरोप में वन विकास निगम अमले ने महासमुंद ब्लाक के ग्राम रायकेरा के मांझी सेना के 23 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कोर्ट में पेश किया गया। वहीं ,ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने बच्चों के भविष्य को देखते गांव से नया रास्ता बनाने के लिए जंगल से लकड़ी नहीं बल्कि पौधों को काटकर रास्ता बनाए हैं।

बीते दिनों वन विकास निगम के सिरपुर जंगल में कब्जा के उद्देश्य से ग्राम पंचायत मरौद के आश्रित ग्राम रायकेरा के मांझी सेना के सदस्यों ने कब्जा करना शुरू कर दिया था। वन अमले की जानकारी में नहीं होने के कारण इन्होंने धीरे-धीरे कब्जा करने का दायरा बढ़ा दिया। छह माह पहले मरौद के ग्राम प्रमुखों ने इन्हें वन भूमि में कब्जा करने पर आपसी बैठक कर समझाइश दी थी। बावजूद, ये लोग उनकी बातों को अनदेखी कर जंगल में कब्जा करते चले गए। सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी चंद्रहास साहू ने बताया कि वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 80 आरक्षित क्षेत्र में आता है।

यहां कई प्रजाति के हरे भरे पेड़ पौधे हैं। इसमें लगे 159 मिश्रित पौधे नीलगिरी, सेनहा, कर्रा सहित अन्य पेड़ों को रायकेरा के कुछ लोगों ने अवैध रूप से काटा और लगभग 2.33 हेक्टेयर में साफ-सफाई कर मेड़ भी बना लिया। इसे लेकर ग्रामीणों सहित वन अमले ने भी समझाया था, पर अवैध कटाई करने वाले नहीं माने। उन्हें समझाइश दी गई थी कि यह वन क्षेत्र है वन्य प्राणियों के लिए आरक्षित है। यहां कई प्रकार के हिंसक वन्य प्राणी हैं। इसके बाद भी इन्होंने किसी की नहीं सुनी। बुधवार को रायकेरा के 23 मांझी सेना के लोगों को वन अमले ने गिरफ्तार कर जिला न्यायालय महासमुंद में पेश किया।

गिरफ्तारों में 20 महिला और तीन पुरुष शामिल वन भूमि में कब्जे और 159 पेड़ पौधों की कटाई के लिए गिरफ्तार लोगों में 20 महिला और 3 पुरुष शामिल हैं। बुधवार को प्रकरण बनाकर न्यायालय में पेश किया गया। वन विकास निगम प्रकरण से गिरफ्तार महिलाओं में कुछ महिलाएं पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका भी शामिल है।

अतिक्रमण का प्रयास सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी चंद्रहास साहू ने बताया कि सिरपुर के कक्ष 80 में अवैध तरीके से प्रवेश कर अतिक्रमण का प्रयास किया गया है। 159 पौधों को सफाई कर नुकसान पहुंचाया गया है। भारतीय वन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अग्रिम कार्रवाई जारी हैै।

छोटे पौधों को हटाया, फलदार पौधे भी लगाए: मांझी सेना के लोगों का कहना है अपने बच्चों के भविष्य व खेती के लिए मेड़ बनाया गया है। कब्जा करने वाले लोग 2 साल पहले कब्जा छोड़ ​चुके थे। हमने छोटे – छोटे पौधों को सफाई की है। थी। हमने फलदार पौधे भी लगाए गए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा पार्षद पर बोरिंग के लिए रिश्वत मांगने का आरोप:जनदर्शन में शिकायत, पार्षद ने आरोपों को बेबुनियाद बताया; वीडियो वायरल

May 6, 2026

सिंहदेव बोले-ममता को छोड़नी होगी सीएम की कुर्सी:कहा-संवैधानिक व्यवस्था ऐसी नहीं है, पूर्ण बहुमत में बनेगी नई सरकार

May 6, 2026

5 करोड़ की नहर में पहली बारिश में दरारें:रामानुजगंज क्षेत्र में ग्रामीणों की आशंका सही साबित, गुणवत्ता पर उठे सवाल

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069685
Views Today : 38
Views Last 7 days : 592
Views Last 30 days : 3831
Total views : 90729
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.