सूरजपुर जिले में अवैध धान पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में भैयाथान धान खरीदी केंद्र पर राजस्व विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान 157 बोरी पुराना धान और एक पिकअप वाहन जब्त किया गया।
.
निरीक्षण के दौरान किसान जितेंद्र पिता दिलेश्वर केंद्र पर लगभग 62.80 क्विंटल (157 बोरी) पुराना धान बेचने के लिए लाया था।
पूछताछ में किसान जितेंद्र ने बताया कि यह धान उसने सत्यनगर निवासी उमेश गुप्ता पिता रामनारायण से खरीदकर बेचने के उद्देश्य से ले आया था।

राजस्व विभाग ने धान और वाहन किया जब्त
राजस्व विभाग ने अनियमितता पाए जाने पर धान की पूरी मात्रा और पिकअप वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया। जब्त सामग्री को सोसायटी प्रबंधक सनलीत कुशवाहा को सौंप दिया गया। साथ ही, किसान से रकबा समर्पण की कार्रवाई भी कराई गई।
विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
<
