छत्तीसगढ़ के धमतरी में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी 2025’ का आयोजन किया गया। यह दौड़ भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्
.
दौड़ शुरू होने से पहले सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस की प्रतिज्ञा ली और राष्ट्रगान का गायन किया। दौड़ के बाद पुलिस लाइन धमतरी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने मिलकर छायादार और फलदार वृक्ष लगाए।
इसके अलावा नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा और यातायात जागरूकता से संबंधित प्रदर्शनी पोस्टरों का अवलोकन भी कराया गया। इस दौरान अधिकारियों ने युवाओं को जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रेरक संदेश दिए।

सड़क किनारे सफाई भी की गई
कार्यक्रम के तहत रूद्री चौक के समीप पुलिस जवानों और नागरिकों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर सड़क किनारे की सफाई की गई। अंत में, सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
जिले के मुख्यालय सहित सभी अनुभागों और थानों के स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि जिला मुख्यालय में दौड़ जनपद तिराहा धमतरी से प्रारंभ होकर पुलिस लाइन धमतरी में समाप्त हुई। इस आयोजन में पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, जनपद सदस्य अनीता यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन और आम नागरिक शामिल हुए।


<
