Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 1500 परिवारों को सता रहा घर टूटने का डर:रायपुर के कैनाल रोड चौड़ीकरण के लिए सर्वे शुरू, स्थानीय लोगों ने जताया विरोध
Breaking News

1500 परिवारों को सता रहा घर टूटने का डर:रायपुर के कैनाल रोड चौड़ीकरण के लिए सर्वे शुरू, स्थानीय लोगों ने जताया विरोध

By adminMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1779212058 whatsapp image 2026 05 18 at 55624 pm 1779177799
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 18 at 55624 pm 1779177799
रायपुर में प्रस्तावित कैनाल रोड 2.0 परियोजना को लेकर 4 वार्डों के लोगों में डर और असमंजस का माहौल है। वार्ड क्रमांक 58, 59, 60 और 61 के करीब 1300 से 1500 परिवारों ने बेघर होने की आशंका जताई है। बड़ी संख्या में लोग नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात कर अपनी चिंता जाहिर की। लोगों का कहना है कि, पिछले कुछ दिनों से नगर निगम के कर्मचारी घर-घर पहुंचकर सर्वे कर रहे हैं। मकानों की चौड़ाई, लंबाई और गहराई की नापी की जा रही है। कई जगह कर्मचारियों ने घरों के भीतर जाकर माप लिया और लोगों से मकान के दस्तावेज लेकर दफ्तर आने को कहा गया। स्थानीय लोगों का दावा है कि, कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि यह कार्रवाई “कैनाल रोड 2.0” योजना के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए की जा रही है। इसके बाद से इलाके में डर का माहौल है। घर बचेंगे या टूटेंगे रहवासियों ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनके घर बचेंगे या टूटेंगे। कई परिवार दशकों से यहां रह रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनका बचपन इसी इलाके में बीता और अब अचानक सर्वे के बाद बेघर होने का डर सताने लगा है। मेयर से भी नहीं मिला स्पष्ट जवाब स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि वे महापौर से भी मिल चुके हैं, लेकिन उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिला। डर और अनिश्चितता की वजह से कई लोग काम पर भी नहीं जा पा रहे हैं। लोगों ने कहा कि कभी घर के सामने का हिस्सा नापा जा रहा है तो कभी घर के अंदर घुसकर मापी की जा रही है। इससे पूरे इलाके में दहशत जैसी स्थिति बन गई है। मामले में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी को बेघर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के घर बचाने के लिए जो भी लड़ाई लड़नी पड़ेगी, वह लड़ी जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नियम बदलकर बांटे ठेके, IAS अफसरों तक पहुंचे करोड़ों

May 20, 2026

हर 25 किलोमीटर पर बनेंगे EV चार्जिंग स्टेशन, ढाबों और बाजारों में मिलेगी बैटरी स्वैपिंग की सुविधा

May 19, 2026

वेलनेस कंपनी का प्रचार करने वाले RHO सस्पेंड:हेल्थ जेड़ी की कार्रवाई, नर्स पत्नी को नोटिस;बैलेंस कोच बनने कर रहे थे प्रेरित

May 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071133
Views Today : 4
Views Last 7 days : 1695
Views Last 30 days : 4081
Total views : 92997
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.