Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » वेलनेस कंपनी का प्रचार करने वाले RHO सस्पेंड:हेल्थ जेड़ी की कार्रवाई, नर्स पत्नी को नोटिस;बैलेंस कोच बनने कर रहे थे प्रेरित
Breaking News

वेलनेस कंपनी का प्रचार करने वाले RHO सस्पेंड:हेल्थ जेड़ी की कार्रवाई, नर्स पत्नी को नोटिस;बैलेंस कोच बनने कर रहे थे प्रेरित

By adminMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 22 at 135854 1779173865
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 22 at 135854 1779173865
सरगुजा जिले में प्राइवेट वेलनेस कंपनी का प्रचार करने वाले स्वास्थ्य विभाग के आरएचओ को जेडी (हेल्थ) डॉ.अनिल शुक्ला ने सस्पेंड कर दिया है। मामले का वीडियो सामने आने के बाद जेडी ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच में आरएचओ और उसकी पत्नी की ओर से कंपनी का प्रचार करने की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की गई है। दरअसल, सखौली अस्पताल में पदस्थ RHO सोयाबर सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्राइवेट वेलनेस कंपनी का प्रचार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में RHO सोयाबर सिंह कहते दिखाई दे रहे हैं कि सरकारी नौकरी में रहते हुए विदेशों जैसे पैकेज नहीं मिल सकते, इसके लिए कंपनी से जुड़ना होगा। कंपनी ने लखनपुर में मार्केटिंग के लिए कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोग शामिल हुए थे। देखिए पहले ये तस्वीरें- पति-पत्नी ने निजी कंपनी का किया प्रचार कार्यक्रम में RHO सोयबर सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह कंपनी के लिए बैलेंस कोच के रूप में मार्केटिंग करते हुए कंपनी के प्रोडक्ट के फायदे बताते हुए लोगों को बैलेंस कोच बनने के लिए प्रेरित कर रहे थे। RHO सोयबर सिंह ने मार्केटिंग कार्यक्रम में कहा कि कोरोना के दौरान काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को एक फूल भी नहीं मिला, लेकिन बैंलेस कोच बनने के बाद लाखों का पैकेज और विदेशों का टूर मिलता है। सोयाबर सिंह लुंड्रा ब्लॉक के सखौली हॉस्पिटल में बतौर रीजनल हेल्थ आफिसर पोस्टेड हैं, उनकी पत्नी प्रियंका सिंह भी स्वास्थ्य विभाग की नर्स हैं। दोनों ने स्वास्थ्य विभाग के लोगो का इस्तेमाल भी वीडियो में किया। दोनों ने पिछले माह कंपनी से की गई कमाई भी प्रोजेक्टेड वीडियो में दिखाई जो एक लाख रुपए से अधिक है। जांच के बाद हुई कार्रवाई मामले में जेडी हेल्थ डॉ. अनिल शुक्ला ने सीएमएचओ को जांच के निर्देश दिए थे। सीएमएचओ की जांच में आरएचओ और उसकी पत्नी के निजी वेलनेस कंपनी का प्रचार करने की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जेडी हेल्थ ने आरएसओ स्वयंबर सिंह को सस्पेंड कर दिया। वहीं, स्टाफ नर्स प्रियंका सिंह को नोटिस जारी किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छात्रों को मिले 0 और 2 नंबर; साल में 8 बार फीस भरने से फूटा गुस्सा

May 20, 2026

“दफ्तर में बैठकर बनाया नजरी नक्शा…” बिलासपुर सत्र न्यायालय ने आबकारी विभाग की जांच को बताया खोखला

May 20, 2026

18 पदों पर चुनाव, सरपंच पर घमासान, कोटा-बिल्हा में पंच बनेंगे निर्विरोध

May 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071143
Views Today : 14
Views Last 7 days : 1705
Views Last 30 days : 4091
Total views : 93007
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.