बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ग्राम गोटुमपल्ली के घने जंगलों में माओवादियों द्वारा निर्मित 15 फीट ऊंचे स्मारक को ध्वस्त कर दिया गया है। माओवादियों ने इस स्मारक का निर्माण अपने मारे गए सदस्य
.
यह कार्रवाई 29 अक्टूबर को डीआरजी, तर्रेम थाना, सीआरपीएफ की 153वीं और 168वीं बटालियन की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान की गई। सुरक्षा बलों ने मौके पर ही विस्फोटक और अन्य उपकरणों की सहायता से स्मारक को पूरी तरह नष्ट कर दिया।

स्मारकों पर कार्रवाई से माओवादियों का मनोबल टूटा
सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, माओवादी ऐसे स्मारकों का उपयोग ग्रामीणों में भय फैलाने और अपने संगठन का प्रचार करने के लिए करते हैं। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से माओवादियों के मनोबल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है और ग्रामीणों का सुरक्षा बलों पर विश्वास बढ़ा है।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और सघन जंगलों के बावजूद सुरक्षा बलों ने अत्यंत सतर्कता और साहस के साथ इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया। अभियान में शामिल सभी जवान सुरक्षित वापस लौटे।
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि माओवादियों के खिलाफ ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। इन कार्रवाइयों का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को माओवादी प्रभाव से मुक्त करना और स्थानीय ग्रामीणों के बीच सुरक्षा तथा विश्वास की भावना को मजबूत करना है।
<
