Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 14 साल पुराने हत्याकांड में महिला को उम्रकैद:जमीन विवाद में मुख्य आरोपी ने सुपारी देकर करवाई हत्या,तीनों आरोपियों को पहले ही मिल चुकी सजा
Breaking News

14 साल पुराने हत्याकांड में महिला को उम्रकैद:जमीन विवाद में मुख्य आरोपी ने सुपारी देकर करवाई हत्या,तीनों आरोपियों को पहले ही मिल चुकी सजा

By adminApril 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e8d30f41 fdba 4880 96a3 e4b98962b28b 1777279454308
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



e8d30f41 fdba 4880 96a3 e4b98962b28b 1777279454308
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में 14 साल पुराने एक हत्याकांड में न्यायालय ने फैसला सुनाया है। पेंड्रारोड स्थित द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश ज्योति अग्रवाल की अदालत ने जमीन विवाद में एक युवक की सुपारी देकर हत्या कराने वाली मुख्य आरोपी मीराबाई को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने मीराबाई पर 2000 रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर उसे अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इस मामले में शासन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक कौशल सिंह ने पैरवी की। अब जानिए पूरा मामला यह घटना सितंबर 2012 की है। मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरी निवासी मीराबाई का अपने पति श्रवण सिंह और मृतक संजय सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते मीराबाई ने संजय को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। मीराबाई ने तीन लोगों को संजय की हत्या के लिए 30,000 रुपए की सुपारी दी थी और उन्हें 29,000 रुपए नकद दिए थे। 8 सितंबर 2012 को आरोपियों ने संजय सिंह की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को ग्राम ऐठी के डबरी तालाब में फेंक दिया था। तीनों आरोपियों को पहले ही मिल चुकी सजा पुलिस जांच में सामने आया था कि इस हत्याकांड को सेवका सिंह, बबलू उर्फ जगनारायण और भोलू उर्फ भोला गोंड ने अंजाम दिया था। इन तीनों सुपारी किलर आरोपियों को न्यायालय द्वारा पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है। मुख्य साजिशकर्ता मीराबाई के खिलाफ मामला विचाराधीन था, जिस पर अब अंतिम निर्णय आया है। केस में महिला को उम्रकैद की सजा न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में सफल रहा कि मीराबाई ने पूर्ण आशय और जानकारी के साथ हत्या के लिए उकसाया था। सभी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर अदालत ने महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में हिट एंड रन…टक्कर के बाद,फिर कुचलने की कोशिश:नाबालिग चला रहा था कार, हादसे में डॉक्टर की पसली और अंगूठा फ्रैक्चर, वाहन जब्त

June 21, 2026

अंतागढ़ में 2.65 लाख की अवैध शराब बरामद:आर्टिगा कार में मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ लाई जा रही थी 350 लीटर गोवा व्हिस्की, आरोपी गिरफ्तार

June 21, 2026

जांजगीर-चांपा में ISI स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार:किराए के मकान में रह रहा था, पाकिस्तान, सऊदी अरब के नंबरों से ISI संपर्क के सबूत मिले

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074917
Views Today : 112
Views Last 7 days : 4968
Views Last 30 days : 9419
Total views : 103005
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.