![]()
.
राज्योत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत 3.51 लाख आवासों का प्रतीकात्मक सामूहिक गृह प्रवेश कराया। इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत डौंडी के भी 1171 हितग्राही परिवारों ने अपने नए पक्के मकान में प्रवेश किया।
जनपद स्तरीय सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम ग्राम पंचायत भैंसबोड़ में हुआ। हितग्राहियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने घर में प्रवेश किया। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मंडले ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2025-26 तक कुल 8511 पीएम आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से अब तक 6890 आवास पूर्ण हो चुके हैं।
अक्टूबर 2025 तक डौंडी जनपद को 1317 आवासों के पूर्णता का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें से 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया। नए हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश पत्र भी दिया। कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा डॉ. चित्रा वर्मा, नायब तहसीलदार प्रशांत वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी जेपी चंद्राकर आदि मौजूद रहे।
<
