![]()
.
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में राजिम स्थित विद्यालय में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की बहनों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर गीत “नव युग का नव विचार आया” से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को ऊर्जा से भर दिया। संस्कृत वंदना, अतिथि परिचय एवं स्वागत उपरांत विद्यालय की संयोजिका दीदी अनिता जाधव ने कार्यक्रम की सारगर्भित प्रस्तावना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में बहन जागृति पटेल, सावित्री साहू एवं रागिनी साहू द्वारा प्रस्तुत समूह गीत “हम ही मातृ शक्ति हैं” ने उपस्थित माताओं में आत्मविश्वास एवं शक्ति का संचार किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित तनु साहू ने अपने उद्बोधन में भारतीय दृष्टिकोण से कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने संयुक्त परिवार की परंपरा पर जोर देते हुए कहा कि पारिवारिक संबंधों एवं मूल्यों को मजबूत करना हम सभी का कर्तव्य है, तभी “वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना विश्व में जागृत हो सकेगी। विशेष अतिथि चंद्रलेखा गुप्ता ने नारी को मां के साथ-साथ समाज निर्माता और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। उन्होंने यह भी बताया कि सात गुणों को आत्मसात कर आज की नारी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की सुश्री छाया राही दीदी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया एवं सभी माताओं के साथ सामाजिक, पारिवारिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया। इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में विद्यालय की 110 माताओं की उपस्थिति रही।
<
