Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 10 राज्यों में साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश:राजस्थान से पकड़े गए 4 आरोपी;फ्रॉड के पैसों को विदेशों के ATM से निकालते थे
Breaking News

10 राज्यों में साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश:राजस्थान से पकड़े गए 4 आरोपी;फ्रॉड के पैसों को विदेशों के ATM से निकालते थे

By adminApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1004594762 1776164956
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1004594762 1776164956
दंतेवाड़ा पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी देश के कई राज्यों में साइबर ठगी की वारदात में शामिल रहे हैं। ये लोग व्हाट्सएप के जरिए सैकड़ों बैंक खातों की खरीदी-बिक्री करते थे और ठगी की रकम को इन खातों के जरिए ट्रांसफर कर विदेशों से नगद निकालते थे। आरोपियों के खिलाफ 10 से ज्यादा राज्यों में 20 से अधिक साइबर शिकायत दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, सिम कार्ड, एटीएम और 1.18 लाख रुपए नगद जब्त किए हैं।
राजस्थान से पकड़े गए आरोपी, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई मामले में साइबर सेल दंतेवाड़ा, थाना बारसूर, बचेली और गीदम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पुलिस टीम 1 अप्रैल 2026 को राजस्थान रवाना हुई थी। कार्रवाई के दौरान नागौर और जयपुर क्षेत्र से 4 आरोपियों को पकड़ा गया। सभी आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर दंतेवाड़ा लाया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में अर्चित गुजराती (20), आदिल हुसैन (24), अमित वर्मा (21) और भूपेंद्र जांगीड (23) शामिल हैं। बैंक खातों की थोक खरीद-बिक्री, व्हाट्सएप से चल रहा था नेटवर्क जांच में सामने आया कि आरोपी बैंक खातों की अवैध थोक खरीद-बिक्री करते थे। अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप अकाउंट बनाए जाते थे। इन खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर की जाती थी। ठगी की रकम जमा होने के बाद हाई ट्रांजैक्शन वाले डेबिट कार्ड का उपयोग कर विदेशों में एटीएम से नगद निकाल ली जाती थी।

10 से ज्यादा राज्यों में फैला नेटवर्क जांच के दौरान पता चला कि गिरोह छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक में सक्रिय था। आरोपियों के खिलाफ 20 से अधिक साइबर शिकायत दर्ज हैं। साइबर फॉरेंसिक और ट्रांजैक्शन एनालिसिस से मिला सुराग पुलिस ने वित्तीय लेन-देन का विश्लेषण और साइबर फॉरेंसिक टूल्स का इस्तेमाल कर आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच में उनके नेटवर्क और ऑपरेशन का खुलासा हुआ। दंतेवाड़ा पुलिस लोगों को लगातार साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक कर रही है। किसी भी तरह की धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने और पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में 50 हाथियों का सड़क पार करते VIDEO:2 दलों ने हाईवे पर वाहनों की रफ्तार रोकी, 133 हाथियों का मूवमेंट,कई गांवों में अलर्ट

April 19, 2026

मेंटेनेंस के बाद खुली खारून ब्रिज पर दूसरे दिन हादसा:ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पहिए के नीचे आने से मौके पर मौत

April 19, 2026

शहर में पानी का संकट:13 साल में 4656 करोड़ मंजूर, खर्च सिर्फ 826 करोड़

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067870
Views Today : 41
Views Last 7 days : 973
Views Last 30 days : 4059
Total views : 88806
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.