Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » होटलों में ठहरने वालों का ब्योरा पुलिस तक तत्काल पहुंचेगा:बिलासपुर पुलिस ने 110 होटल संचालकों को 'समाधान ऐप' का इस्तेमाल करना सिखाया
Breaking News

होटलों में ठहरने वालों का ब्योरा पुलिस तक तत्काल पहुंचेगा:बिलासपुर पुलिस ने 110 होटल संचालकों को 'समाधान ऐप' का इस्तेमाल करना सिखाया

By adminMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1779204136 9c38a337 d0a2 4bfe b270 8f735eb4d6eb 1779112328075
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



9c38a337 d0a2 4bfe b270 8f735eb4d6eb 1779112328075
बिलासपुर पुलिस ने कानून व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शहर के 110 होटल, लॉज और फार्म हाउस संचालकों को ‘समाधान ऐप’ के बारे में जानकारी दी गई। इस ऐप के माध्यम से ठहरने वाले लोगों का ब्योरा तत्काल पुलिस तक पहुंचेगा, जिससे जांच में सहायता मिलेगी। डीआईजी और एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस ने होटल/लॉज संचालकों की एक बैठक आयोजित की। इसमें एडिशनल एसपी (शहर) पंकज पटेल, सीएसपी सिविल लाइन निमितेश परिहार और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय ने ‘समाधान ऐप’ के उपयोग और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। रक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी इस बैठक में बताया गया कि ‘समाधान ऐप’ के जरिए होटल में ठहरने वाले आगंतुकों की जानकारी पुलिस विभाग को त्वरित और सरल तरीके से मिल सकेगी। इससे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकेगा। संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना आसान होगा। संचालकों को ऐप डाउनलोड करने, पंजीकरण प्रक्रिया और इसके उपयोग की विधि के बारे में विस्तार से समझाया गया। उन्हें यह भी निर्देश दिया गया कि वे होटल में ठहरने वाले हर व्यक्ति का वैध पहचान पत्र सत्यापित करें और आवश्यक जानकारी ‘समाधान ऐप’ के माध्यम से समयबद्ध रूप से दर्ज करें। हर ग्राहक की जानकारी अपलोड करनी होगी बिलासपुर पुलिस ने इस पहल को कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। पुलिस प्रशासन ने होटल संचालकों से सहयोग करने और ‘समाधान ऐप’ का नियमित उपयोग करने की अपील की है। अब सभी होटल, लॉज और फार्महाउस संचालकों को अनिवार्य रूप से यह ऐप डाउनलोड कर हर अतिथि की जानकारी अपलोड करनी होगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सोना नहीं खरीदने की अपील पर कांग्रेस का प्रदर्शन:सराफा कारोबारियों से की मुलाकात, कारीगरों ने जताई रोजी-रोटी की चिंता

May 19, 2026

जमीन फर्जीबाड़े में एक्शन, सरगुजा कलेक्टर ने जमीन खरीद-ब्रिकी रोका:भिट्टीकला में 24 डिसमिल के स्थान पर पूरी जमीन की रजिस्ट्री, जांच के आदेश

May 19, 2026

बलौदाबाजार हिंसा…3 प्रमुख आरोपियों की जमानत खारिज:हाईकोर्ट ने अमित बघेल और अजय यादव को राहत देने से किया इनकार, जेल में ही रहेंगे

May 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071112
Views Today : 164
Views Last 7 days : 1851
Views Last 30 days : 4205
Total views : 92970
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.