Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » हॉस्पिटल में इलाज कराने गए मरीज का मोबाइल चोरी कर उड़ाए 72 हजार रुपये, FIR दर्ज
Breaking News

हॉस्पिटल में इलाज कराने गए मरीज का मोबाइल चोरी कर उड़ाए 72 हजार रुपये, FIR दर्ज

By adminOctober 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
08 10 2025 cyber crime 2025108 144236
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर के डीकेएस अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज का मोबाइल चोरी करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं चोर ने दो बार में ऑनलाइन माध्यम से मरीज के खाते से 72 हजार रुपये भी उड़ा दिए। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

By Deepak Shukla

Publish Date: Wed, 08 Oct 2025 01:54:56 PM (IST)

Updated Date: Wed, 08 Oct 2025 02:43:52 PM (IST)

हॉस्पिटल में इलाज कराने गए मरीज का मोबाइल चोरी कर उड़ाए 72 हजार रुपये, FIR दर्ज
अस्पताल से मरीज का फोन चोरी और ऑनलाइन पैसे का ट्रांसफर (सांकेतिक फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: डीकेएस अस्पताल में इलाज के दौरान मोबाइल चोरी होने और फिर उसके जरिए ऑनलाइन ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी देबाराज बेहरा, जो मूलतः ओडिशा के रहने वाले हैं, नया रायपुर स्थित एक चश्मे की दुकान में काम करते हैं। 27 जून 2025 को काम करते समय उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ और वे अचेत होकर गिर पड़े। सहकर्मी संतोषी साहू और अन्य लोगों ने उन्हें इलाज के लिए डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाज के दौरान 29 जून को उनके भाई लोकनाथ बेहरा और हेमराज बेहरा ओडिशा से रायपुर पहुंचे। उसी दौरान देबाराज का मोबाइल और पर्स हेमराज ने मेडिसिन टेबल की दराज में रख दिया था। शाम करीब 6 बजे संतोषी साहू जब उन्हें देखने पहुंचीं तो मोबाइल गायब मिला।

बाद में जांच करने पर पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल चोरी कर उसमें मौजूद फोनपे ऐप का इस्तेमाल करते हुए उनके खाते से क्रमशः 1 जुलाई को ₹40,000 और 2 जुलाई को ₹22,800, कुल ₹72,800 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए।

यह भी पढ़ें- CG News: हरियाणा से बिहार जा रही 426 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

इलाज से स्वस्थ होने के बाद देबाराज ने खाता जांचा और ठगी का पता चलते ही गोलबाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत अपराध दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की ट्रेसिंग कर आरोपी की पहचान में जुटी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नाबालिग को भगाकर किया यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार:मुंगेली पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद किया, पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

June 13, 2026

रायपुर के स्टील-फैक्ट्री में छापा…बाल-श्रम निषेध दिवस पर एक्शन:9 बाल श्रमिकों को कराया गया मुक्त, संचालक, ठेकेदार समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर की तैयारी

June 13, 2026

कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:12 से ज्यादा दुकानों से बर्गर-मिठाई समेत खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073803
Views Today : 123
Views Last 7 days : 1011
Views Last 30 days : 5873
Total views : 97435
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.