Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पिटाई से युवक की मौत, गुस्साए घरवालों ने घेरा थाना:प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया, एसडीओपी के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त
Breaking News

पिटाई से युवक की मौत, गुस्साए घरवालों ने घेरा थाना:प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया, एसडीओपी के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त

By adminMay 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
7c6fdd0f 863e 40a2 b997 bbb85a1816a6 1779461645033
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



7c6fdd0f 863e 40a2 b997 bbb85a1816a6 1779461645033
महासमुंद के बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम कुसमी निवासी 23 वर्षीय युवक चितरंजन पटेल की इलाज के दौरान मौत के बाद ग्रामीणों और घरवालों ने कोमाखान थाना का घेराव किया। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही बरतने और आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना परिसर में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। सूचना मिलने पर बागबाहरा एसडीओपी अजय शंकर त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को मामले में कड़ी कार्रवाई और हत्या की धारा जोड़कर जांच करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, ग्राम कुसमी निवासी चितरंजन पटेल (23) की गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक पिछले कई दिनों से गंभीर हालत में भर्ती था। उसकी मौत की खबर मिलते ही घरवालों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश फैल गया। घरवालों का आरोप है कि युवक के साथ हुई गंभीर मारपीट के मामले में पुलिस ने शुरुआत से ही लापरवाही बरती। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों के साथ वे कोमाखान थाना पहुंचे और धरने पर बैठ गए। बताया जा रहा है कि चितरंजन अपने माता-पिता लीलाबाई और आशाराम पटेल के बजाय ग्राम बकमा में अपनी नानी के यहां रहता था। 15 अप्रैल को वह एक शादी समारोह में शामिल होने निकला था। इसी दौरान लामी के पास स्थित एक पोल्ट्री फार्म के करीब अवैध शराब कारोबार से जुड़े तीन लोगों ने उसे रोक लिया। किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो मारपीट में बदल गया। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने चितरंजन की बेरहमी से पिटाई की और उसे लहूलुहान हालत में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घायल युवक को बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था। मां बोली- पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया मृतक की मां लीलाबाई पटेल ने आरोप लगाया कि मारपीट इतनी गंभीर थी कि युवक के पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट कोमाखान थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर केवल मामूली धाराएं लगाकर उन्हें छोड़ दिया। घरवालों का कहना है कि कई बार शिकायत और निवेदन करने के बाद भी पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। उनका आरोप है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से आरोपियों के हौसले बढ़ते गए और समय पर कार्रवाई न होने से युवक की जान चली गई। ग्रामीणों ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर शुरू में ही गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई कर दी जाती, तो आज यह स्थिति नहीं बनती। इलाज के दौरान युवक की मौत हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे महासमुंद रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां लंबे समय तक इलाज चलता रहा। हालत में सुधार नहीं होने पर दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन आखिरकार इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले को लेकर बागबाहरा एसडीओपी अजय शंकर त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीणों और परिजनों को समझाइश दी गई है। मामले में अब धारा 302 के तहत अपराध कायम कर आगे की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर रोजगार मेला, 250 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र:पीएम मोदी 19वें रोजगार मेले को वर्चुअल संबोधित करेंगे, तोखन साहू रहेंगे मौजूद

May 22, 2026

NEET Paper Leak; Demand Education Minister Resignation

May 22, 2026

सुशासन तिहार….टेकारी शिविर में 1766 आवेदन मिले:मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस की ज्यादा शिकायतें, बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रामीण

May 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071576
Views Today : 292
Views Last 7 days : 2079
Views Last 30 days : 4667
Total views : 93878
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.