Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में कान्हा हॉस्पिटल पर 25 हजार का जुर्माना:जगह-जगह मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा था, सड़क बाधा करने पर भी निगम ने की कार्रवाई
Breaking News

रायगढ़ में कान्हा हॉस्पिटल पर 25 हजार का जुर्माना:जगह-जगह मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा था, सड़क बाधा करने पर भी निगम ने की कार्रवाई

By adminMay 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
lakdi taal 1779463559
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



lakdi taal 1779463559
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नगर निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जहां कान्हा हॉस्पिटल के द्वारा अलग-अलग जगह मेडिकल वेस्ट फेंकने और शंकर टाल मिल व दिलबहार होटल के संचालक पर रोड में बाधा डालने पर जुर्माना की कार्रवाई की गई है। साथ ही निगम द्वारा दोबारा ऐसा नहीं करने के लिए निर्देशित किया गया है। नगर निगम की कई तरह के व्यवस्था को लेकर शहर में जांच के लिए निकली। इस दौरान निगम की टीम को जानकारी मिली कि कान्हा हॉस्पिटल द्वारा मेडिकल वेस्ट को निर्धारित प्रक्रिया के तहत निष्पादित करने के बजाय शहर के अलग-अलग स्थानों पर फेंका जा रहा था। मेडिकल वेस्ट खुले में फेंके जाने से संक्रमण फैलने व आम लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए निगम अमला तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में मेडिकल वेस्ट फेंका जाना पाए जाने पर हॉस्पिटल प्रबंधन पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
शंकर टाल मिल व दिलबहार होटल पर भी कार्रवाई
इसी अभियान के तहत सड़क बाधित करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। सावित्री नगर रोड स्थित शंकर टिंबर द्वारा सड़क पर लकड़ियां फैलाकर रखे जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा था। जिस पर संबंधित संचालक के खिलाफ 5 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। वहीं रेलवे स्टेशन रोड स्थित दिलबहार होटल संचालक द्वारा सड़क पर गिट्टी, बालू व निर्माण सामग्री फैलाया गया था। ऐसे में होटल संचालक पर 2 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
नियम उल्लंघन पर कार्रवाई जारी रहेगी
नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने व्यवसायियों, अस्पताल संचालकों व संस्थानों से अपील की है कि शहर को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करें। मेडिकल वेस्ट, निर्माण मलबा या अन्य कचरा सार्वजनिक स्थानों पर न फेंके। साथ ही सड़क पर किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर रोजगार मेला, 250 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र:पीएम मोदी 19वें रोजगार मेले को वर्चुअल संबोधित करेंगे, तोखन साहू रहेंगे मौजूद

May 22, 2026

NEET Paper Leak; Demand Education Minister Resignation

May 22, 2026

सुशासन तिहार….टेकारी शिविर में 1766 आवेदन मिले:मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस की ज्यादा शिकायतें, बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रामीण

May 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071576
Views Today : 291
Views Last 7 days : 2078
Views Last 30 days : 4666
Total views : 93877
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.