Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » हाईकोर्ट ने रिटायर्ड संयुक्त आयुक्त की चार्जशीट पर लगाई रोक:रिटायरमेंट के 3 माह बाद जारी हुई थी चार्जशीट, नियम का उल्लंघन
Breaking News

हाईकोर्ट ने रिटायर्ड संयुक्त आयुक्त की चार्जशीट पर लगाई रोक:रिटायरमेंट के 3 माह बाद जारी हुई थी चार्जशीट, नियम का उल्लंघन

By adminMay 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
379b32f8 e17a 4a19 9239 e5b2debde863 1779449160958
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



379b32f8 e17a 4a19 9239 e5b2debde863 1779449160958
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्त संयुक्त आयुक्त भागीरथी जोशी के खिलाफ जारी विभागीय चार्जशीट की प्रभावशीलता और आगे की कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति विभु दत्त गुरु ने डब्ल्यूपीएस नंबर 4224/2026 में सुनवाई के दौरान पारित किया। याचिकाकर्ता बीआर जोशी वर्ष 1993 में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में नियुक्त हुए थे और 31 जनवरी 2026 को संयुक्त आयुक्त पद से सेवानिवृत्त हुए। रिटायरमेंट के 3 महीने बाद जारी हुई चार्जशीट सेवानिवृत्ति के करीब तीन महीने बाद, 9 अप्रैल 2026 को विभाग ने उनके खिलाफ विभागीय चार्जशीट जारी कर जांच प्रक्रिया शुरू की। चार्जशीट में लगाए गए आरोप वर्ष 2004-05 और 2007-08 से जुड़े बताए गए हैं। पहले ही बंद हो चुके थे मामले याचिका में कहा गया कि संबंधित मामलों की जांच पहले ही सक्षम अधिकारियों, कलेक्टर और लोकायुक्त स्तर पर हो चुकी थी। जांच के बाद मामलों को बंद भी कर दिया गया था। नियमों का हवाला देकर दी गई चुनौती याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता जितेंद्र पाली ने तर्क दिया कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1976 के नियम 9(2)(बी)(2) के अनुसार, सेवानिवृत्त कर्मचारी के खिलाफ ऐसे मामलों में विभागीय कार्यवाही शुरू नहीं की जा सकती जो चार वर्ष से अधिक पुराने हों। इसके अतिरिक्त, नियम 9(2)(बी)(1) के तहत राज्यपाल या सक्षम प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति अनिवार्य है, जो इस मामले में प्राप्त नहीं की गई थी। अगली सुनवाई तक कार्रवाई पर रोक मामले को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए हाईकोर्ट ने 9 अप्रैल 2026 को जारी चार्जशीट के प्रभाव और संचालन पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई पांच सप्ताह बाद तय की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

स्मार्ट मीटर को लेकर आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस:बैज बोले- घरों से हटाए जाएं मीटर, आ रहे तीन गुना अधिक बिजली बिल

May 23, 2026

बलरामपुर में युवक ने आत्मदाह की चेतावनी दी:जमीनी विवाद से जुड़ा मामला, SP-कलेक्टर से शिकायत, 7 दिनों में कार्रवाई की मांग

May 23, 2026

नंदनवन मिनी जू में विवाद के बाद अफसर हटाए गए:शिकायतों के बाद जांच में मिली गड़बड़ियां, बदसलूकी और वित्तीय अनियमितताओं के थे आरोप

May 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071587
Views Today : 4
Views Last 7 days : 2041
Views Last 30 days : 4612
Total views : 93946
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.