Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नंदनवन मिनी जू में विवाद के बाद अफसर हटाए गए:शिकायतों के बाद जांच में मिली गड़बड़ियां, बदसलूकी और वित्तीय अनियमितताओं के थे आरोप
Breaking News

नंदनवन मिनी जू में विवाद के बाद अफसर हटाए गए:शिकायतों के बाद जांच में मिली गड़बड़ियां, बदसलूकी और वित्तीय अनियमितताओं के थे आरोप

By adminMay 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1779474377 image 2026 05 22t143645263 1779440957
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 22t143645263 1779440957
रायपुर वनमंडल के नंदनवन मिनी जू में प्रशासनिक कामकाज में गड़बड़ी और अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने सहायक वन संरक्षक आरपी दुबे से नंदनवन मिनी जू का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया है। अब यह जिम्मेदारी उपवनमंडलाधिकारी आनंद कुदरिया को सौंपी गई है। जांच पूरी होने तक नई व्यवस्था लागू रहेगी। वन विभाग को मिली शिकायतों के बाद 16 मई को प्रारंभिक जांच की गई थी। जांच में नंदनवन मिनी जू के संचालन और प्रशासनिक कार्यों में गंभीर लापरवाही सामने आने की बात कही गई। इसके बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय से आदेश जारी कर कार्रवाई की गई। आदेश पर परिक्षेत्र अधिकारी हिमांचल साहू को तत्काल प्रभाव से शासकीय कार्यों से मुक्त करते हुए कार्य आयोजना वनमंडल रायपुर में अटैच किया गया है। कार्यालयीन व्यवस्था बनाए रखने के लिए चंद्रप्रकाश महोबिया को परिक्षेत्राधिकारी नंदनवन (निधिघर) रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं सहायक वन संरक्षक आरपी दुबे से अधीक्षक नंदनवन मिनी जू रायपुर का अतिरिक्त प्रभार वापस लेकर उपवनमंडलाधिकारी आनंद कुदरिया को जिम्मेदारी दी गई है। निर्माण कार्यों में नियमों की अनदेखी का आरोप विभाग को भेजी गई शिकायत में नंदनवन अधीक्षक पर मनमानी, कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार और वित्तीय अनियमितताओं जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। शिकायत में कई योजनाओं और निर्माण कार्यों में नियमों की अनदेखी का भी उल्लेख किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की प्रशासनिक कार्रवाई तय की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने तालाब किनारे खाया जहर, महिला की मौत, प्रेमी गंभीर

May 23, 2026

युवती को बेहोश कर कैश-जेवर लेकर युवक फरार:मैट्रिमोनियल ऐप पर दोस्ती, चिकन में नींद की गोली मिलाई, आरोपी की तलाश में पुलिस

May 23, 2026

स्मार्ट मीटर को लेकर आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस:बैज बोले- घरों से हटाए जाएं मीटर, आ रहे तीन गुना अधिक बिजली बिल

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071590
Views Today : 7
Views Last 7 days : 2044
Views Last 30 days : 4615
Total views : 93949
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.