Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » हंस ट्रेवल्स के गोदाम से पैसों की 1200 गड्डियां मिली:तीन बोरियों की तलाशी में मिले 16 लाख, कोलकाता से दिल्ली भेजा जा रहा था पार्सल; ट्रेवल्स ऑफिस के कर्मचारियों से पूछताछ में जुटे अफसर
Breaking News

हंस ट्रेवल्स के गोदाम से पैसों की 1200 गड्डियां मिली:तीन बोरियों की तलाशी में मिले 16 लाख, कोलकाता से दिल्ली भेजा जा रहा था पार्सल; ट्रेवल्स ऑफिस के कर्मचारियों से पूछताछ में जुटे अफसर

By adminMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 05 06t191710967 1778075389
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 06t191710967 1778075389
राजधानी में संदिग्ध पार्सल की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं। मामला न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है, जहां अशोका मिलेनियम प्लाजा स्थित हंस ट्रेवल्स के गोदाम में छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब इस रकम के स्रोत व असली मालिक का पता लगाने में जुटी है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला न्यू राजेंद्र नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि हंस ट्रेवल्स के माध्यम से कोलकाता से दिल्ली भेजे जा रहे एक पार्सल में संदिग्ध सामग्री हो सकती है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। इसके बाद न्यू राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। रेड के दौरान पुलिस ने ट्रेवल्स कार्यालय और गोदाम की बारीकी से तलाशी ली। तलाशी के दौरान तीन सफेद रंग की बोरियां मिलीं, जिनमें भारी मात्रा में नगदी भरी हुई थी। जब बोरियों को खोला गया तो उसमें 20 रुपए के नोटों की 400 गड्डियां और 10 रुपए के नोटों की 800 गड्डियां बरामद हुईं। कुल मिलाकर जब्त की गई राशि 16 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने तत्काल नगदी को जब्त कर थाना न्यू राजेन्द्र नगर में धारा 106 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया है। आयकर विभाग को दी जानकारी पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इसकी जानकारी आयकर विभाग को भी भेज दी है, ताकि आर्थिक एंगल से जांच की जा सके। वहीं, हंस ट्रेवल्स के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और पार्सल बुक कराने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर अन्य एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी। डीआरआई की सूचना पर एक्शन पुलिस अधिकारियों के अनुसार डीआरआई की टीम से अधिकारियों को सूचना मिली थी। इनपुट में पैसे के अलावा ड्रग्स पार्सल की भी जानकारी थी। पुलिस ने सूचना पर पांच घंटे तक पार्सलों की जांच की और पैसे बरामद किए है। डीआरआई से इनपुट आने की अधिकृत जानकारी पुलिस विभाग के अधिकारी नहीं दे रहे है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बीजापुर का तर्रेम गांव अब बना स्वास्थ्य मॉडल:बेहतर कनेक्टिविटी से बढ़ीं स्वास्थ्य सेवाएं, रोजाना 25-30 मरीजों का हो रहा इलाज

May 6, 2026

शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल तक दुष्कर्म:जशपुर में युवती को गर्भवती कर मुकरा आरोपी, फरसाबहार पुलिस ने भेजा जेल

May 6, 2026

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में खाद्य टीम का निरीक्षण:'शुद्ध आहार' अभियान के तहत हुई सघन जांच, साफ-सफाई के दिए निर्देश

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069689
Views Today : 42
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 3835
Total views : 90733
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.