Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » स्वास्थ्य मंत्री के पीए ने बीच सड़क पर मनाया पत्नी का Birthday, Chhattisgarh High Court ने लगाई फटकार
Breaking News

स्वास्थ्य मंत्री के पीए ने बीच सड़क पर मनाया पत्नी का Birthday, Chhattisgarh High Court ने लगाई फटकार

By adminOctober 15, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
14 10 2025 chhattisgarh high court 20251014 94518
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री के पीए की पत्नी का बर्थडे बीच रोड पर मनाने की घटना को हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने मामले में प्रशासन और राज्य सरकार को फटकार लगाया है। खंडपीठ ने कहा कि सरकार ऐसे मामलों को रोकने में विफल रही है।

Publish Date: Tue, 14 Oct 2025 09:41:25 AM (IST)

Updated Date: Tue, 14 Oct 2025 09:46:46 AM (IST)

स्वास्थ्य मंत्री के पीए ने बीच सड़क पर मनाया पत्नी का Birthday, Chhattisgarh High Court ने लगाई फटकार
हाई कोर्ट ने सड़क पर बर्थडे मनाने के मामले में सरकार को लगाई फटकार

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: हाई कोर्ट ने स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के निजी सचिव राजेंद्र दास द्वारा सड़क पर पत्नी का जन्मदिन मनाने की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया। अदालत ने सड़कों पर जन्मदिन मनाने, पटाखे फोड़ने और सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्था फैलाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर सख्त रुख अपनाया है।

कोर्ट ने सोमवार को राज्य सरकार की कार्यशैली पर कड़ी टिप्पणी की। मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायमूर्ति अमितेंद्र किशोर प्रसाद की खंडपीठ ने कहा कि सरकार ऐसे मामलों को रोकने में विफल रही है। कोर्ट ने कहा कि अब लगता है आप लोग असफल हो चुके हैं, यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो अदालत संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी।

मुख्य न्यायाधीश ने राज्य के महाधिवक्ता से कहा कि सरकार केवल औपचारिक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि आप लोग बस एफआइआर दर्ज करते हैं और आरोपी पांच या 10 हजार रुपये का जुर्माना भरकर छूट जाते हैं। इस प्रकार के मामलों में अदालत के आदेशों की अवहेलना हो रही है।

कोर्ट में पेश किया गया वीडियो

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री के पीए का एक वीडियो सुनवाई के दौरान अदालत के सामने आया, जिसमें वे अपनी पत्नी के साथ सड़क पर केक काटते और आतिशबाजी करते नजर आए थे। यह वीडियो नगर निगम चिरमिरी क्षेत्र के डोमनहिल सोनावनी नाका का बताया जा रहा है। वीडियो के प्रसारित होने के बाद अदालत ने इस पर स्वतः संज्ञान लिया।

अदालत ने कहा कि जब किसी मंत्री के निजी कर्मचारी का नाम ऐसे मामलों में सामने आ रहा है, तो मंत्री को स्वयं इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। पहले भी सामने आए कई मामले: सड़क पर जन्मदिन मनाने, स्टंट करने और ट्रैफिक जाम करने जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें- रायपुर में नहीं थम रहा स्टंटबाजों का आतंक, रात के अंधेरे में तेज रफ्तार कार से सड़कों पर मचाया हुड़दंग

पहले भी सामने आया है ऐसा मामला

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 12वीं बटालियन के डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी का नीली बत्ती लगी कार के बोनट पर केक काटने का वीडियो प्रसारित हुआ था, जिस पर हाई कोर्ट ने सख्त संज्ञान लिया था। बिलासपुर के रतनपुर बाइपास रोड पर युवकों ने तलवार से केक काटकर जश्न मनाया था। इस मामले में पुलिस ने 15 युवकों को गिरफ्तार किया था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग:रामानुजगंज में गौ भक्तों ने सौंपा ज्ञापन,पंचायत में नंदीशाला, गौशालाओं को आर्थिक सहायता देने की मांग

April 27, 2026

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बहन को छेड़ने पर हत्या, पूर्व MLA के बेटे का सुसाइड; ED की रेड, आग से केले की फसल बर्बाद

April 27, 2026

सजा था मंडल, प्रेग्नेंट युवती ने खाई अबॉर्शन पिल्स:कोरिया जिले की युवती की इलाज के दौरान मौत, दूसरे युवक से था प्रेम संबंध

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068963
Views Today : 118
Views Last 7 days : 1033
Views Last 30 days : 4147
Total views : 89949
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.