Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » स्मार्ट मीटर को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा- घरों से हटाया जाए स्मार्ट मीटर
Breaking News

स्मार्ट मीटर को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा- घरों से हटाया जाए स्मार्ट मीटर

By adminMay 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 23 1175584756017621500511764924268 1779437687
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 23 1175584756017621500511764924268 1779437687
छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर और लगातार बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने के संकेत दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद लोगों के बिजली बिल अचानक बढ़ गए हैं और कई उपभोक्ताओं को इस महीने तीन गुना तक ज्यादा बिल मिला है। दीपक बैज ने कहा कि स्मार्ट मीटर बिजली खपत से ज्यादा रीडिंग दिखा रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर वापस लेने का फैसला हुआ, उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी इसे हटाया जाए। “प्रदेशभर में होगा जन आंदोलन” कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। बैज ने कहा कि पार्टी गांव-गांव और शहरों में लोगों के बीच जाएगी और इस मुद्दे को लेकर जन आंदोलन खड़ा करेगी। बिजली कटौती पर सरकार को घेरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अघोषित बिजली कटौती को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में शहर से लेकर गांव तक लोग घंटों बिजली कटौती झेल रहे हैं। बैज ने कहा कि पहले छत्तीसगढ़ बिजली सरप्लस राज्य माना जाता था, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि रोज कई घंटे बिजली बंद रहती है। रात के समय स्थिति और खराब हो जाती है। “महंगी बिजली, लो वोल्टेज और कटौती से जनता परेशान” कांग्रेस का आरोप है कि सरकार न तो लगातार बिजली दे पा रही है और न ही व्यवस्था संभाल पा रही है। कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। दीपक बैज ने कहा कि जनता एक तरफ महंगी बिजली और बढ़े हुए बिल से परेशान है, वहीं दूसरी तरफ घंटों बिजली कटौती झेल रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

स्मार्ट मीटर को लेकर आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस:बैज बोले- घरों से हटाए जाएं मीटर, आ रहे तीन गुना अधिक बिजली बिल

May 23, 2026

बलरामपुर में युवक ने आत्मदाह की चेतावनी दी:जमीनी विवाद से जुड़ा मामला, SP-कलेक्टर से शिकायत, 7 दिनों में कार्रवाई की मांग

May 23, 2026

नंदनवन मिनी जू में विवाद के बाद अफसर हटाए गए:शिकायतों के बाद जांच में मिली गड़बड़ियां, बदसलूकी और वित्तीय अनियमितताओं के थे आरोप

May 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071587
Views Today : 4
Views Last 7 days : 2041
Views Last 30 days : 4612
Total views : 93946
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.