कवर्धा| यूथ क्लब के पास संचालित एक स्कूल के मुख्य गेट के सामने कचरा फैला हुआ है। कचरे में प्लास्टिक सामग्री की मात्रा अधिक है, जो हाल ही में हुए शादी समारोह के कारण यहां बिखरी हुई बताई जा रही है। स्कूल परिसर के ठीक सामने गंदगी होने से स्वच्छता पर सवाल उठ रहे हैं। जल्द सफाई कर कचरा हटाया जाना चाहिए। ताकि स्कूल के आसपास स्वच्छ वातावरण मिल सके।
<
