![]()
सरगुजा में छात्रा से फेसबुक पर दोस्ती हुई तो युवक ने शादी का झांसा देकर उसका तीन सालों तक दैहिक शोषण किया। छात्रा प्रेग्नेंट हो गई तो युवक ने दवाएं देकर अबार्शन करा दिया। पीड़िता ने जब शादी के लिए कहा तो युवक मुकर गया और उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। मामले की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्रा का वर्ष 2022 में बतौली निवासी विक्रम सिंह से सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के माध्यम से परिचय हुआ था। दोनों के बीच फोन से बात होने लगी और आपस में मुलाकात के बाद प्रेम संबंध बन गया। 05 अक्टूबर 2022 को विक्रम छात्रा के घर आया था और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। दवा देकर कराया अबार्सन, शादी से मुकरा
करीब तीन सालों तक छात्रा को शादी का झांसा देकर युवक उससे संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने बताया कि मई 2025 में वह प्रेग्नेंट हो गई तो विक्रम सिंह ने उसे दवाएं देकर उसका अबार्सन करा दिया। जब छात्रा ने शादी के लिए कहा तो विक्रम सिंह ने शादी से इनकार कर दिया और पीड़िता से बात करना बंद कर दिया। मामले की रिपोर्ट युवती ने 06 मई को बतौली थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 64(2)(एम), 69, 88 बीएनएस का अपराध दर्ज किया। बतौली थाना प्रभारी विवेक सेंगर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह (22 वर्ष)निवासी गहिला, बतौली को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
<
