Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सोशल मीडिया पर वायरल हुई पंडवानी गायिका तीजनबाई के निधन की झूठी खबर, परिजनों ने किया खंडन; प्रशंसकों ने ली राहत की सांस
Breaking News

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पंडवानी गायिका तीजनबाई के निधन की झूठी खबर, परिजनों ने किया खंडन; प्रशंसकों ने ली राहत की सांस

By adminApril 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
27 04 2026 teejan bai death false rumors
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


Teejan Bai: पंडवानी गायिका तीजनबाई के निधन की झूठी खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 27 Apr 2026 07:20:30 AM (IST)Updated Date: Mon, 27 Apr 2026 07:22:09 AM (IST)

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पंडवानी गायिका तीजनबाई के निधन की झूठी खबर, परिजनों ने किया खंडन; प्रशंसकों ने ली राहत की सांस
तीजनबाई के निधन की अफवाह सोशल मीडिया पर फैली

HighLights

  1. बिना पुष्टि श्रद्धांजलि संदेशों की बाढ़ देखने को मिली
  2. परिजनों ने खबर को पूरी तरह झूठा बताया
  3. नातिन ने भी स्टेटस में अफवाह की पुष्टि की

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: पद्मविभूषण से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका तीजनबाई (Teejan Bai Death False Rumors) के निधन की अफवाह रविवार को इंटरनेट मीडिया पर तेजी से फैल गई। देखते ही देखते यह भ्रामक खबर विभिन्न प्लेटफॉर्म्स और ग्रुप्स में वायरल हो गई, जिससे उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों में शोक और चिंता का माहौल बन गया।

बिना पुष्टि श्रद्धांजलि संदेशों की बाढ़

शाम होते-होते सोशल मीडिया के कई समूहों में तीजनबाई की तस्वीरों के साथ ‘श्रद्धांजलि’ संदेश साझा किए जाने लगे। बड़ी संख्या में लोगों ने बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के इन पोस्ट्स को आगे बढ़ाया। इस वजह से उनके गृहग्राम सहित देश-विदेश में मौजूद प्रशंसकों के बीच असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग लगातार एक-दूसरे से संपर्क कर खबर की सच्चाई जानने का प्रयास करते रहे।

परिजनों ने किया खंडन, बताई सच्चाई

स्थिति स्पष्ट करने के लिए तीजनबाई के परिजनों और सहयोगियों ने सामने आकर इन खबरों को पूरी तरह झूठा बताया। उन्होंने कहा कि तीजनबाई स्वस्थ हैं और अपने निवास पर सुरक्षित हैं। उनकी नातिन ने भी सोशल मीडिया स्टेटस के माध्यम से इस खबर को अफवाह बताया। परिजनों ने लोगों से अपील की कि बिना सत्यापन के ऐसी भ्रामक जानकारी साझा न करें, जिससे अनावश्यक भ्रम और चिंता फैलती है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जांजगीर-चांपा में ISI स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार:किराए के मकान में रह रहा था, पाकिस्तान, सऊदी अरब के नंबरों से ISI संपर्क के सबूत मिले

June 21, 2026

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा,गला दबाया…VIDEO:कहा-सतनामी तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर, अरेस्ट

June 21, 2026

धमतरी में बंद मकान में लगी आग:लकड़ी का सामान जलकर खाक, दमकल ने आग पर पाया काबू, आग के कारणों की जांच जारी

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074904
Views Today : 99
Views Last 7 days : 4955
Views Last 30 days : 9406
Total views : 102992
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.