कोरबा में घर के अंदर कोबरा ने डसा:डॉक्टर ने कहा- सांप लेकर आओ, तब इलाज शुरू हुआ; बिल में छिपा था कोबरा

![]()
कोरबा जिले के दादर क्षेत्र में स्नेक बाइट का मामला सामने आया है। यहां रहने वाले रामदयाल को घर के अंदर कोबरा सांप ने डस लिया। इसके बाद परिजन उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सांप की पहचान करने के लिए उसे साथ लाने को कहा। डॉक्टरों का कहना था कि सांप की पहचान होने के बाद इलाज की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद परिजन सांप को पकड़कर अस्पताल लेकर पहुंचे। सांप की पहचान कोबरा के रूप में हुई, जिसके बाद रामदयाल का इलाज शुरू किया गया। झाड़ी साफ कर रहा था पीड़ित रामदयाल ने बताया कि वह घर के अंदर झाड़ी साफ कर रहा था। इसी दौरान जमीन में बने एक बिल के पास पहुंचने पर कोबरा अचानक बाहर आया और डस लिया। इसके बाद कोबरा वापस उसी बिल में घुस गया। डसने के बाद रामदयाल बिना देर किए अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने से पहले सांप की पहचान करने की बात कही। अस्पताल से इसकी सूचना स्नेक कैचर टीम को दी गई। सूचना मिलने पर स्नेक कैचर टीम मौके पर पहुंची। टीम को बताया गया कि सांप काटने के बाद बिल में घुस गया है। काफी मशक्कत के बाद बिल को खोदकर करीब आधे से एक घंटे की तलाश में कोबरा को बाहर निकाला गया। सांप की पहचान के बाद शुरू हुआ इलाज स्नेक कैचर ने सावधानी से सांप को रेस्क्यू किया। पहचान के लिए कोबरा को अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने सांप की पहचान करने के बाद रामदयाल का इलाज शुरू किया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है। सांप को जंगल में छोड़ा जाएगा रेस्क्यू किए गए कोबरा को अब सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा। बरसात के मौसम में सांप-बिच्छू के बिलों से बाहर निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में घर के आसपास साफ-सफाई रखना जरूरी है।
Source link




