Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सूरजपुर में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया:कलेक्टर ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह का किया शुभारंभ, शहीद अग्निशमन कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि
Breaking News

सूरजपुर में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया:कलेक्टर ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह का किया शुभारंभ, शहीद अग्निशमन कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

By adminApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ddec12e6 47ff 46f6 960f 9a794a691024 1776170321440
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



ddec12e6 47ff 46f6 960f 9a794a691024 1776170321440
सूरजपुर में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला अग्निशमन विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर जयवर्धन ने राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा जागरूकता सप्ताह (14 से 20 अप्रैल) का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कलेक्टर जयवर्धन, जिला अग्निशमन अधिकारी, उप निरीक्षक अग्निशमन, नगर सेना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विक्टोरिया डॉक हादसा और शहादत 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के विक्टोरिया डॉक बंदरगाह पर खड़े मालवाहक जहाज एसएस पोर्ट बॉम्बे में भीषण आग लग गई थी। जहाज में विस्फोटक सामग्री और युद्ध उपकरण लदे थे। आग बुझाने के प्रयास में 66 अग्निशमन कर्मी शहीद हो गए थे। जागरूकता रैली का आयोजन इन्हीं शहीदों की याद में भारत सरकार हर साल 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाती है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद अग्निशमन विभाग ने बाइक और अग्निशमन वाहनों की एक रैली निकाली। नागरिकों को किया गया जागरूक कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर कोतवाली चौक तक पहुंची इस रैली के दौरान नागरिकों को पैम्फलेट वितरित कर अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया गया। इस रैली में नगर सेना के कर्मचारी, अग्निशमन विभाग के सभी कर्मचारी, यातायात पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस टीम शामिल थी। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत अभियान जिला अग्निशमन अधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत 14 से 20 अप्रैल तक जिले के अलग-अलग विकासखंडों में जन जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इन अभियानों में नागरिकों को आग से सुरक्षा के व्यावहारिक उपाय सिखाए जाएंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में बच्चों को पोलियो से सुरक्षित करने की मुहिम:28 जून को घर-घर चलेगा अभियान, 1381 बूथों पर पिलाई जाएगी दवा

June 26, 2026

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा:छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, केंद्रीय मंत्री से इस्तीफे की मांग

June 26, 2026

जिला अस्पताल में संदिग्धों पर सख्ती, अधीक्षक ने दिए आदेश:मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पताल ले जाने वालों पर रखी जाएगी नजर

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076267
Views Today : 93
Views Last 7 days : 3503
Views Last 30 days : 11308
Total views : 106308
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.