जांजगीर | जिले के जैजैपुर थाना अंतर्गत ग्राम बहेराडीह में बीती रात अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने गजराज सिंह चंद्रा के घर को निशाना बनाते हुए करीब 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त परिवार के सदस्य सो रहे थे। अज्ञात चोरों ने बेहद शातिराना तरीके से घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखे कीमती सामान को बटोर लिया। बताया जा रहा है कि चोरों ने घर से लगभग 15 तोला जेवरात, करीब 85 तोला, सहित 60 हजार रुपए की चोरी की है। सुबह जब परिवार के सदस्यों की आंख खुली और उन्होंने कमरे का सामान बिखरा हुआ देखा, तब चोरी का खुलासा हुआ।
<
