![]()
दुर्ग जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घर में घुसकर करीब 2 लाख रुपए के सोने और चांदी के गहनों की चोरी की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी गए गहने बरामद कर लिए हैं। मामले में दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, प्रार्थिया श्रीमती भुवनेश्वरी ने पुलगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके पिता की तबीयत खराब होने के कारण वे राजनांदगांव गई हुई थीं। इसी दौरान 7 मई 2026 की रात अज्ञात चोर उनके सूने मकान में घुस गए। चोरों ने घर में रखे सोने और चांदी के गहनों की चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और मुखबिरों से भी जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पुलिस को रोशन निर्मलकर और सुमेश निर्मलकर पर शक हुआ। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने चोरी का सामान किया जब्त
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात करना कबूल कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सोने और चांदी के गहने बरामद कर लिए। बरामद सामान को जप्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मकान सूना देखकर चोरी की योजना बनाई थी। घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर दोनों अंदर घुसे और अलमारी में रखे गहने चोरी कर फरार हो गए। मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम रोशन निर्मलकर और सुमेश निर्मलकर हैं।
<
