Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सुशासन शिविर में नाबालिग बच्चों से कराया गया काम:बाद में बच्चों को हटाया गया, श्रम अधिकारी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही
Breaking News

सुशासन शिविर में नाबालिग बच्चों से कराया गया काम:बाद में बच्चों को हटाया गया, श्रम अधिकारी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही

By adminMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e83c859a 4b9f 40a1 8b2b 12d2d5a58195 1778494652158
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



e83c859a 4b9f 40a1 8b2b 12d2d5a58195 1778494652158
गरियाबंद में सुशासन तिहार एक बार फिर सुर्खियों में है। फिंगेश्वर के पोखरा ब्लॉक में आयोजित इस कार्यक्रम में नाबालिग बच्चों से शरबत और नाश्ता परोसने का काम कराया गया। यह आयोजन मंत्री दयाल दास बघेल की मौजूदगी में हुआ। लगभग 4 से 5 नाबालिग बच्चे शिविर में आने वाले लोगों को सेवा देते हुए दिखाई दिए। उन्हें 150 से 200 रुपए की मजदूरी पर काम पर रखा गया था। उनके गले में ‘सुशासन तिहार’ के बैज भी लगे हुए थे। जब मीडिया के कैमरे लगातार बच्चों की ओर जाने लगे, तो उन्हें धीरे-धीरे कार्यक्रम स्थल से हटा दिया गया। श्रम अधिकारी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही मामले में शिविर में मौजूद श्रम अधिकारी जयंती बंसल से सवाल पूछे जाने पर उन्होंने पहले इसे गलती माना। बाद में उन्होंने कहा कि यदि बच्चे किसी कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े परिवार के हैं, तो काम करने में कोई गलती नहीं है। उन्होंने उम्र और परिस्थिति की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। इस संबंध में कलेक्टर भगवान सिंह उइके और मंत्री दयाल दास बघेल ने जवाब देने से बचते दिखे। इसी पोखरा शिविर में एक अन्य घटनाक्रम में, विभागीय योजनाओं की जानकारी देते समय मंचस्थ अतिथियों के संबोधन में वन एसडीओ विकास चंद्राकर से थोड़ी चूक हो गई। उन्होंने सांसद रूप कुमारी चौधरी को विधायक कह दिया। इस बात से नाराज मंत्री दयालदास बघेल ने उन्हें भरे मंच पर जमकर फटकार लगाई। हालांकि, उन्होंने नाबालिगों से कराए गए काम को नजरअंदाज कर दिया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

IGKV में खरपतवार से फसलों को बचाने पर होगा मंथन:तीन दिनों तक देश के 100 से अधिक वैज्ञानिक रायपुर में डालेंगे डेरा, रोज 6-8 तक होगी चर्चा

May 11, 2026

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, मायके पक्ष बोला- पहले मारा, फिर फंदे पर लटकाया

May 11, 2026

भुवनेश्वर की आंधी में मुंबई का सूर्य अस्त:रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने एमआई को दो विकेट से हराया, कोहली नहीं चले, मुंबई प्ले ऑफ से बाहर

May 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070014
Views Today : 136
Views Last 7 days : 459
Views Last 30 days : 3411
Total views : 91098
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.