टॉप न्यूज़

सुकमा-आश्रम के बच्चों से खेत में काम कराने का आरोप:पढ़ाई के समय काम कराने, नाश्ता न मिलने की शिकायत,शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच




सुकमा जिले के कोर्रा स्थित आरएमएस 100 सीटर बालक आश्रम-छात्रावास में बच्चों से धान की रोपाई कराने और खाने-नाश्ते में कटौती करने के आरोप लगे हैं। आश्रम में रहने वाले छात्रों ने जांच टीम के सामने अधीक्षक पर निजी काम कराने और विरोध करने पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी है। अब प्रशासन की जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर सभी की नजर है। छात्रों का कहना है कि उन्हें आश्रम में पढ़ाई के लिए रखा गया है, लेकिन कई बार पढ़ाई के समय उन्हें खेतों में धान की रोपाई करने के लिए भेज दिया जाता है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि उनसे अधीक्षक के निजी काम कराए जाते हैं। इससे उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। खाने-नाश्ते को लेकर भी शिकायत छात्रों ने भोजन व्यवस्था को लेकर भी शिकायत की है। उनका कहना है कि उन्हें सुबह करीब 9 बजे और शाम 7 बजे ही खाना दिया जाता है। वहीं, तय मेन्यू के मुताबिक शाम करीब 4 बजे मिलने वाला नाश्ता भी नियमित रूप से नहीं दिया जाता। छात्रों ने खाने की मात्रा कम करने का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि कई बार उन्हें पर्याप्त भोजन नहीं मिल पाता। जांच के लिए पहुंची अधिकारियों की टीम शिकायत सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी की टीम आश्रम पहुंची। अधिकारियों ने छात्रों से अलग-अलग बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं। छात्रों ने टीम के सामने खेत में काम कराने, भोजन-नाश्ते की व्यवस्था और अधीक्षक के व्यवहार को लेकर अपनी बात रखी। अधिकारियों ने छात्रों के बयान दर्ज किए और मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button