खेल

72वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की पुरुष और महिला टीमें लेंगी हिस्सा, 21 साल बाद दंतेवाड़ा से खिलाड़ी का चयन

72वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026-27 में छत्तीसगढ़ की पुरुष और महिला टीमें हिस्सा लेंगी। यह प्रतियोगिता 24 से 28 सितंबर तक कालहस्ती, तिरुपति, आंध्र प्रदेश में आयोजित होगी। भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ और आंध्र प्रदेश बॉल बैडमिंटन संघ संयुक्त रूप से प्रतियोगिता आयोजित कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की दोनों टीमों की घोषणा छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ के महासचिव वाई. राजा राव ने की है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ की टीमें प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।

पिछले 21 सालों में पहलीबार दंतेवाड़ा जिले से किसी खिलाड़ी का इस खेल में चयन हुआ है। रोहित ने बताया कि 21 साल बाद वे पहले खिलाड़ी हैं, जिनका इस प्रतियोगिता में चयन हुआ है।

महिला वर्ग में हेमवती, वृंदावती और समीरा बस्तर से चयनित हुई हैं। इनके अलावा रिया तिवारी (कबीरधाम), पलक, पूजा साहू और चेतन साहू (भिलाई स्टील प्लांट), शेषकुमारी (धमतरी), लक्ष्मी चंद्राकर (महासमुंद) और खुशबू (बलौदा बाजार) टीम में शामिल हैं। टीम की मैनेजर भिशिका वर्मा और कोच एकता ताम्रकार होंगी।

पुरुष टीम में बस्तर-दंतेवाड़ा के खिलाड़ी शामिल हैं। पुरुष वर्ग में एस. राहुल, महेश कुमार और भूषण साहू (भिलाई स्टील प्लांट), कुणाल साहू (दुर्ग), रोहित ठाकुर (दंतेवाड़ा), अजीत (बस्तर) से लीलाधर और भावेश शामिल हैं। टीम के मैनेजर रामेंद्र यादव और कोच नजीर खान होंगे।

बॉल बैडमिंटन रैकेट और ऊन से बनी हल्की पीली गेंद से खेला जाने वाला तेज गति का खेल है। इसे नेट के दोनों तरफ खिलाड़ी खेलते हैं। खिलाड़ी रैकेट से गेंद को नेट के ऊपर से विपक्षी पाले में भेजते हैं। गेंद को जमीन पर गिरने से रोकते हुए वापस करना होता है।

खेल में गति, फुर्ती, रिफ्लेक्स और टीम तालमेल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके मुकाबले निर्धारित नियमों के अनुसार पुरुष और महिला वर्ग में खेले जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button