Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सीएम विष्णु देव साय के सख्त तेवर, बोले- बाहर जाइए, सचिव से बात कर सही जानकारी लेकर आइए
Breaking News

सीएम विष्णु देव साय के सख्त तेवर, बोले- बाहर जाइए, सचिव से बात कर सही जानकारी लेकर आइए

By adminMay 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
04 05 2026 cm vishnu deo sai 202654 10139
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सुशासन तिहार के अंतर्गत बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कड़ी म …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 04 May 2026 09:53:24 AM (IST)Updated Date: Mon, 04 May 2026 10:13:17 AM (IST)

सीएम विष्णु देव साय के सख्त तेवर, बोले- बाहर जाइए, सचिव से बात कर सही जानकारी लेकर आइए
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। नईदुनिया

HighLights

  1. सड़क मरम्मत की जानकारी नहीं देने पर लोनिवि अधिकारी को फटकार
  2. मानसून आने से पहले राज्य की एक भी सड़क नहीं रहनी चाहिए खराब
  3. सुशासन तिहार में बलरामपुर प्रवास के दौरान अधिकारियों को दिया संदेश

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया. रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर प्रवास के दौरान सुशासन तिहार में अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि काम में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि वह मीटिंग से बाहर जाएं, सचिव से बात करें और सही जानकारी लेकर लौटें। उन्होंने योजनाओं की प्रगति जुटाई और अधिकारियों की जवाबदेही को सुनिश्चित करने को कहा।

हम सब सेवक कार्यालय सेवा तीर्थ

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी जनता के सेवक हैं और अपने-अपने कार्यालयों को सेवा तीर्थ के रूप में देखना चाहिए, जहां आम जनता की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का विकास सबसे पहले सड़कों पर दिखाई देता है, इसलिए मानसून आने से पहले एक भी सड़क खराब नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि सभी सड़कों की मरम्मत समय सीमा में पूरी की जाए, विशेष रूप से आबादी वाले क्षेत्रों की सड़कों को प्राथमिकता दी जाए।

डीएमएफ की राशि का खर्च प्रभावित गांव में ही हो

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) निधि के उपयोग पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि इस निधि की अधिकतम राशि खनन प्रभावित गांवों के विकास में खर्च की जानी चाहिए। मुख्यालय के नाम पर इस राशि का उपयोग स्वीकार्य नहीं होगा।

पेजयल और धान बीज सुनिश्चित करने को कहा

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी नागरिक को पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़े और जहां आवश्यकता हो, वहां टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। गर्मी और बारिश के बीच संभावित मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए अग्रिम तैयारी करने के साथ-साथ किसानों के लिए धान, बीज और खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के आचरण पर जोर देते हुए कहा कि आम जनता के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना जाए और समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टरों को निर्देश दिया गया कि वे अधीनस्थ अधिकारियों के कार्यों का नियमित मूल्यांकन करें और आवश्यकता पड़ने पर कठोर कार्रवाई से भी न हिचकें। बैठक में जिले की प्रभारी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद सरगुजा चिंतामणि महाराज, विधायक सामरी उद्देश्वरी पैकरा आदि उपस्थित थे।

सभी राजस्व अभिलेखों का होगा डिजिटलीकरण

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि राज्य के सभी राजस्व अभिलेखों का डिजिटलीकरण किया जाएगा, जिससे नागरिकों को खसरा-नक्शा डिजिटल हस्ताक्षर के साथ घर बैठे उपलब्ध हो सकेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा भी शीघ्र प्रारंभ की जाएगी, जिसमें टोल फ्री नंबर के माध्यम से आमजन समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। कलेक्टरों को निर्देशित किया गया कि राजस्व मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर के कोनी में दहेज की मांग पर पतियों ने दो बहनों पर तलवार से किया हमला

May 6, 2026

दोस्त से निशानेबाजी की शर्त लगाकर ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस पर फेंके पत्थर, ट्रेन का टूटा शीशा; RPF ने लिया कड़ा एक्शन

May 6, 2026

लॉकअप से हिस्ट्रीशीटर का इंस्टाग्राम लाइव वीडियो वायरल, सिगरेट पीते हुए खुद को बताया ‘किंग ऑफ बिलासपुर’

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069662
Views Today : 15
Views Last 7 days : 569
Views Last 30 days : 3808
Total views : 90706
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.