Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » लॉकअप से हिस्ट्रीशीटर का इंस्टाग्राम लाइव वीडियो वायरल, सिगरेट पीते हुए खुद को बताया ‘किंग ऑफ बिलासपुर’
Breaking News

लॉकअप से हिस्ट्रीशीटर का इंस्टाग्राम लाइव वीडियो वायरल, सिगरेट पीते हुए खुद को बताया ‘किंग ऑफ बिलासपुर’

By adminMay 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
05 05 2026 cg jail viral video
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG Viral Video: बिलासपुर के सकरी थाने के लॉकअप से एक हिस्ट्रीशीटर का सिगरेट पीते हुए इंस्टाग्राम लाइव वीडियो वायरल हुआ है। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 05 May 2026 12:40:10 PM (IST)Updated Date: Tue, 05 May 2026 12:40:10 PM (IST)

लॉकअप से हिस्ट्रीशीटर का इंस्टाग्राम लाइव वीडियो वायरल, सिगरेट पीते हुए खुद को बताया 'किंग ऑफ बिलासपुर'
जेल से आरोपी का इंस्टाग्राम लाइव का वीडियो वायरल (AI Generated Image)

HighLights

  1. वायरल वीडियो में तीन अन्य आरोपी भी साथ नजर आए
  2. पुलिस पर मिलीभगत और लापरवाही के आरोप लगे
  3. अधिकारियों ने वीडियो को पुराना बताते हुए दी सफाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सकरी थाने के लॉकअप से एक हिस्ट्रीशीटर का इंस्टाग्राम लाइव वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में आरोपी सिगरेट पीते हुए नजर आ रहा है। उसके साथ जेल में तीन अन्य आरोपी भी दिखाई दे रहे हैं।

“किंग ऑफ बिलासपुर” बताकर किया लाइव

सोमवार दोपहर इंस्टाग्राम के “जय माता दी” पेज पर यह वीडियो पोस्ट किया गया। इसमें हिस्ट्रीशीटर विक्की पांडेय लॉकअप के अंदर से लाइव होकर खुद को “किंग ऑफ बिलासपुर” बताता दिख रहा है। वीडियो में उसने सीसीटीवी कैमरे, लॉकअप के अंदर के दृश्य और थाना प्रभारी के कक्ष तक का नजारा भी दिखाया।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

दोपहर 12:30 बजे वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। लोगों ने सकरी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। कई यूजर्स ने आरोपी को “पुलिस का स्पेशल मेहमान” और “जिगरी दोस्त” तक करार दिया।

लॉकअप में मोबाइल और सिगरेट पर सवाल

आमतौर पर लॉकअप में आरोपियों की सख्त तलाशी ली जाती है और उन्हें किसी भी प्रतिबंधित वस्तु के साथ नहीं रखा जाता। ऐसे में आरोपी के पास मोबाइल और सिगरेट का होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। यह मामला पुलिस और आरोपी के बीच संभावित मिलीभगत की ओर इशारा कर रहा है।

पहले भी सामने आ चुकी हैं घटनाएं

लॉकअप में सुरक्षा को लेकर पहले भी कई गंभीर घटनाएं सामने आ चुकी हैं। तीन वर्ष पहले तारबाहर थाने में श्याम मोहदीकर की मौत हुई थी। वहीं, 2016 में मुलमुला थाने में सतीश नोरगे की मौत के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार हुए थे। 2017 में एक छात्र ने भी लॉकअप में आत्महत्या का प्रयास किया था।

पुलिस ने दी सफाई

इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने वायरल वीडियो को पुराना बताया है। हालांकि, घटना ने एक बार फिर पुलिस की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वीडियो दो साल पुराना है। मुझे थाने में आए हुए 5-6 महीने हो चुके हैं और हिस्ट्रीशीटर विक्की को सिविल लाइन थाने में दर्ज एक आपराधिक प्रकरण में सजा हो चुकी है। करीब डेढ़ वर्ष से वह जेल में है। ऐसे में वर्तमान में लॉकअप में वीडियो बनाया जाना संभव नहीं है। वायरल वीडियो पुराना है।

-विजय चौधरी, थाना प्रभारी, सकरी



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नैला रोड पर मवेशियों का जमावड़ा बढ़ रहीं दुर्घटनाएं व ट्रैफिक समस्या

May 6, 2026

कागजों में नापजोख कुछ और, इधर धरातल पर इसके विपरीत निर्माण

May 6, 2026

ससुराल में की फायरिंग के बाद-आरोपी का थाने में सरेंडर:बच्चे से मिलने से रोका तो नशे में बाउंसर ने 2 सालियों को गोली मारी, एक की मौत

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069666
Views Today : 19
Views Last 7 days : 573
Views Last 30 days : 3812
Total views : 90710
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.