Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर के कोनी में दहेज की मांग पर पतियों ने दो बहनों पर तलवार से किया हमला
Breaking News

बिलासपुर के कोनी में दहेज की मांग पर पतियों ने दो बहनों पर तलवार से किया हमला

By adminMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
04 05 2026 police chattisgarh file 202654 143416
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में दो सगी भाइयों से ब्याही दो सगी बहनों ने दहेज की मांग पर उनपर तलवार से हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस पर निष्क्रिय रहने की शिकायत की है। पुल …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 04 May 2026 11:38:21 AM (IST)Updated Date: Mon, 04 May 2026 02:34:30 PM (IST)

बिलासपुर के कोनी में दहेज की मांग पर पतियों ने दो बहनों पर तलवार से किया हमला
बिलासपुर पुलिस। बिलासपुर

HighLights

  1. थाने पहुंची महिलाओं को नहीं मिली सहायता
  2. एसएसपी से मिलकर बताई अपनी व्यथा
  3. पूर्व में कर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुरः कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम करही में दो सगी बहनों पायल और अंजना लोनिया का विवाह दो सगे भाइयों से हुआ। दोनों भाइयों ने दहेज की मांग को लेकर उन पर तलवार से हमला कर दिया। पुराने विवाद का हवाला देकर कोनी पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय पीड़िताओं को वापस लौटा दिया। एसएसपी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामले की जांच का आदेश दिया है।

समझौते के बाद लौटी थीं ससुराल

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़ित पायल और अंजना ने बताया कि उनके ससुराल वालों ने पहले भी उनके साथ मारपीट की थी। मारपीट के बाद दोनों अपने मायके आ गई थीं। 11 दिसंबर 2025 को एक लिखित समझौता हुआ था। पति देवीशरण लोनिया और जेठ दुखितराम लोनिया ने स्टाम्प पेपर पर इकरारनामा किया था कि वे भविष्य में दहेज के लिए प्रताड़ित नहीं करेंगे और मान-सम्मान के साथ रखेंगे। समझौते के बाद दोनों बहनों को अपने साथ घर ले गए, लेकिन वहां फिर से विवाद शुरू कर दिया गया।

सिर और हाथ में आई चोटें

शनिवार को दोनों भाइयों ने सारी हदें पार करते हुए तलवार और राड से उन्हें बेरहमी से पीटा, जिससे उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित बहनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को बताया कि मारपीट की घटना होने के बाद वे दोनों कोनी पुलिस के पास सहायता मांगने पहुंचे थे, लेकिन उनकी शिकायतों को अनसुना कर आरोपितों को संरक्षण दिया जा रहा है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत इकरारनामे में स्पष्ट उल्लेख था कि शर्तों का उल्लंघन होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन थाने के स्टाफ ने रिपोर्ट दर्ज करने में रुचि नहीं दिखाई। घायल हालत में मां उर्मिला के साथ भटक रही बेटियों ने पुलिसिया कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। एसएसपी ने पीड़ितों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए दोषियों और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर एक्शन लेने की बात कही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नैला रोड पर मवेशियों का जमावड़ा बढ़ रहीं दुर्घटनाएं व ट्रैफिक समस्या

May 6, 2026

कागजों में नापजोख कुछ और, इधर धरातल पर इसके विपरीत निर्माण

May 6, 2026

ससुराल में की फायरिंग के बाद-आरोपी का थाने में सरेंडर:बच्चे से मिलने से रोका तो नशे में बाउंसर ने 2 सालियों को गोली मारी, एक की मौत

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069666
Views Today : 19
Views Last 7 days : 573
Views Last 30 days : 3812
Total views : 90710
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.